लेईको दिवाली सेल में स्मार्टफोन और टेलीविज़न पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर

लेईको दिवाली सेल में स्मार्टफोन और टेलीविज़न पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर
ख़ास बातें
  • लेईको दिवाली सेल 26 से 28 अक्टूबर तक चलेगी
  • लेईको अपने 4के टेलीविज़न पर 3,000 रुपये का कैशबैक दे रही है
  • यह सेल लेमॉल और फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जा रही है
विज्ञापन
लेईको ने अपनी दिवाली सेल के दूसरे सीज़न की शुरुआत कर दी है। यह सेल 26 से 30 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। पिछली दिवाली सेल की तरह ही चीनी कंपनी अपने ऑनलाइन स्टोर लेमॉल और फ्लिपकार्ट पर कई प्रोडक्ट पर छूट दे रही है। लेईको दिवाली सेल में लेईको एलईडी टेलीविज़न और स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर मिलेंगे।

दिवाली सेल ऑफर के तहत, लेईको लेमॉल से 4के टेलीविज़न 'सुपरटीवी'- सुपर3 एक्स55 और मैक्स65 टीवी खरीदने पर छूट दे रही है। लेईको फ्लैश सेल में सुपरटीवी बेच रही है लेकिन इस बार कंपनी डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रही है। इसके अलावा, लेईको अपने टेलीविज़न पैनल पर चार साल की वारंटी भी दे रही है।

इसके अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सिटीबैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। ध्यान रहे कि यह ऑफर 26 अक्टूर से 28 अक्टूबर तक ही है। अगर आप अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह ऑफर 29 से 30 अक्टूबर तक मिलेगा। बजाज फिनज़र्व कार्ड और दूसरे क्रेडिट कार्ड के साथ इन टीवी को 3 या 6 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

लेईको फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है जिसके तहत यूज़र अपने पुराने टीवी के बदले नए लेईको सुपरटीवी खरीदने पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। कंपनी के प्रेक्सो (प्रोडक्ट एक्सचेंज ऑफर) के तहत यूज़र को एक्सचेंज ऑफर के तहत अपने पुराने प्रोडक्ट का दाम बढ़ाने की अनुमति भी है। लेईको के ऑनलाइन स्टोर लेमॉल और फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करने पर यूज़र को कंपनी के 'सुपरटेनमेंट' कंटेट जैसे मूवी, म्यूज़िक आदि के लिए लेईको मेंबरशिप मुफ्त मिलेगी।

टीवी के अलावा, लेईको अपने ले 2 स्मार्टफोन की खरीदारी फ्लिपकार्ट से करने पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 1,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट दे रही है। यह ऑफर 25 से 28 अक्टूबर तक चलने वाली फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के तहत मिल रही है। सिटीबैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड यूज़र लेईको ले 2 स्मार्टफोन को अतिरिक्त 15 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

लेमॉल पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर लेईको ले 2 पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी एक साल के लिए 4,900 रुपये की कीमत वाली लेईको मेंबरशिप, रिलायंस जियो वेलकम ऑफर भी दे रही है।

चीनी कंपनी ने हाल ही में अपने प्रोडक्ट व सर्विस अमेरिका में लॉन्च किए थे। लेईको ने ले प्रो 3, ले एस3 समेत कई प्रोडक्ट लॉन्च करने के साथ ही अमेरिका में कदम रख दिया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »