• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेईको सेलः लेईको ले 2 व ले मैक्स 2 मिल रहे हैं सस्ते में, और भी प्रोडक्ट पर है छूट

लेईको सेलः लेईको ले 2 व ले मैक्स 2 मिल रहे हैं सस्ते में, और भी प्रोडक्ट पर है छूट

लेईको सेलः लेईको ले 2 व ले मैक्स 2 मिल रहे हैं सस्ते में, और भी प्रोडक्ट पर है छूट
ख़ास बातें
  • लेईको ले 2 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है
  • लेईको ले मैक्स 2 स्मार्टफोन 17,999 रुपये में बिक रहा है
  • लेईको की सेल 20 अक्टूबर तक चलेगी
विज्ञापन
लेईको की दिवाली सेल का आगाज मंगलवार हो गया। कंपनी अपने लेमॉल स्टोर के जरिए कई प्रोडक्ट सस्ते में बेच रही है। यह सेल 20 अक्टूबर तक चलेगी। सेल में लेईको ले 2 और लेईको ले मैक्स 2 स्मार्टफोन को छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है।

लेमॉल फॉर ऑल दिवाली एडिशन सेल में आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक कार्ड धारकों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।  ले मैक्स 2 का रोज़ गोल्ड वेरिएंट कंपनी की वेबसाइट पर 5,000 रुपये की छूट के साथ 17,999 रुपये में मिल रहा है। अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक या आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 10 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक (अधिकतम 2,000 रुपये) मिलेगा, या आप 1,499 रुपये प्रति माह का नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी चुन सकते हैं। लेईको ले 2 के रोज़ गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यह स्मार्टफोन 1,000 रुपये की छूट के साथ 10,999 रुपये में मिल रहा है। लेईको दोनों ही स्मार्टफोन के साथ 425 रुपये का लेकेयर एक्सिडेंटल और लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन प्लान मुफ्त दे रही है। इसके अलावा दोनों ही फोन के साथ 4,900 रुपये का मेंबरशिप भी मुफ्त मिलेगा।

लेईको ने अपनी सुपर3 सीरीज़ के टेलीविज़न सेट भी उपलब्ध कराए हैं। सुपर3 एक्स55 4के यूएचडी स्मार्ट टीवी और सुपर3 मैक्स65 4के यूएचडी स्मार्ट टीवी की कीमत क्रमश: 59,790 और 1,49,790 रुपये है। दोनों टेलीविज़न सेट खरीदने के लिए एचडीएफसी या आईसीआईसीआई बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कंपनी दोनों ही टेलीविज़न के साथ दो साल की पैनल वारंटी दे रही है। और दो साल के लिए 9,800 रुपये का लईको मेंबरशिप भी फ्री मिलेगा। बता दें के लेईको अभी सुपर3 एक्स55 4के यूएचडी स्मार्ट टीवी का प्री-ऑर्डर ले रही है। इसे मार्केट में 30 अक्टूबर से उपलब्ध कराया जाएगा।

लेईको कई एक्सेसरी प्रोडक्ट पर भी छूट दे रही है। ब्लूटूथ हेडफोन और सीडीएलए ईयरफोन को 750 रुपये की छूट के साथ क्रमशः 1,749 और 1,240 रुपये में बेचा जा रहा है। रिवर्स इन-ईयर हेडफोन और रिंग ब्रैकेट 200 रुपये की छूट के साथ क्रमशः 699 और 399 रुपये में उपलब्ध हैं। लेईको ऑल मेटल ईयरफोन 1249 रुपये में मिल रहा है, यानी आप 250 रुपये बचाएंगे। आखिर में ब्लूटूथ स्पीकर भी सस्ता हो गया है। 500 रुपये की छूट के साथ यह कंपनी की वेबसाइट पर 1,499 रुपये में बिक रहा है।

लेईको हर दिन एक लकी ड्रॉ भी आयोजित करने वाली है। इस वेबसाइट से खरीदारी करने वाले ग्राहकों ले मैक्स 2 खरीदने का मौका होगा। एक बंपर प्राइज़ भी है, एक यूज़र को सेल के दौरान 65 इंच 4के यूएचडी 3डी स्मार्ट टीवी जीतने का मौका मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »