• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 4.5 मिनट चार्जिंग में 100km की रेंज देगी Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार! जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च

4.5 मिनट चार्जिंग में 100km की रेंज देगी Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार! जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च

रिपोर्ट की मानें तो यह कार जून महीने में लॉन्‍च की जा सकती है।

4.5 मिनट चार्जिंग में 100km की रेंज देगी Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार! जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च

Photo Credit: Automobili Ardent India

Kia EV6 में 77.4 kWh बैटरी पैक के साथ डुअल मोटर सेटअप है। यह 576hp की पावर और 740Nm टॉर्क देता है।

ख़ास बातें
  • यह कंपनी का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक व्‍हीकल है
  • इसे दो पावरट्रेन कॉन्फि‍गरेशन में लाया जा सकता है
  • कंपनी GT Line और GT वैरिएंट ला सकती है
विज्ञापन
इंडिया का इलेक्ट्रिक व्‍हीकल (EV) मार्केट जिस तेजी से दौड़ रहा है, हर ब्रैंड इसमें पकड़ बनाने में जुटा है। इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर सेगमेंट ने पिछले एक साल में 480 फीसदी की ग्रोथ देखी है। इलेक्ट्रिक फोर व्‍हीलर सेगमेंट भी बिक्री के रिकॉर्ड बना रहा है। अब नामी ब्रैंड देश में अपने पावरफुल व्‍हीकल लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहे हैं। किआ (Kia) भी उनमें शामिल है। कंपनी अपने सबसे पावरफुल और फास्‍ट व्‍हीकल- Kia EV6 को इंडिया में लॉन्‍च कर सकती है। Kia EV6 का ग्‍लोबल डेब्‍यू पिछले साल हुआ था। यह कंपनी का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक व्‍हीकल है। 

rushlane ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि Kia EV6 ऑल-इलेक्ट्रिक व्‍हीकल को दो पावरट्रेन कॉन्फि‍गरेशन में लाया जाएगा। इसमें 77.4 kWh लॉन्‍ग रेंज के लिए होगा, जबकि 58 kWh स्‍टैंडर्ड रेंज के लिए। कंपनी GT Line और GT वैरिएंट लाएगी, जो 2WD और AWD दोनों ऑप्‍शंस में उपलब्‍ध होंगे। रिपोर्ट की मानें तो यह कार जून महीने में लॉन्‍च की जा सकती है। 

बताया जाता है कि Kia EV6 में 77.4 kWh बैटरी पैक के साथ डुअल मोटर सेटअप है। यह 576hp की पावर और 740Nm टॉर्क देता है। Kia EV6 GT वैरिएंट सिर्फ 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्‍पीड 260 किमी/घंटा तक है। यह स्‍पीड और पावर इसे Porsche Taycan 4S से भी आगे ले जाती है। 

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इंडिया में कौन सा बैटरी वैरिएंट लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपकमिंग EV6 में नया किआ लोगो, बड़े हेडलैंप और टाइगर नोज फ्रंट ग्रिल मिलेगा। इसमें स्वेप्ट बैक विंडशील्ड, एंगुलर डीआरएल, स्लोपिंग सी पिलर और रूफ स्पॉइलर के साथ एरोडायनामिक डिजाइन है। 

कार के अंदर स्लिम डैशबोर्ड, HD स्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ लेटेस्‍ट तकनीक मिलने की बात कही गई है। 

Kia EV6 EGMP प्लेटफॉर्म पर पोजिशन है। EGMP प्लेटफॉर्म को इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म कहा जाता है। कंपनी इसे Hyundai Ioniq के साथ भी शेयर करती है। बताया जाता है कि Kia EV6 में 800 वोल्ट का चार्जिंग आर्किटेक्चर है, जो इसे सिर्फ 18 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है। यह कार महज 4.5 मिनट की चार्जिंग में 100 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »