लॉकडाउन में केरल के शख्स ने बना डाला हवाई जहाज, परिवार के साथ यूरोप का चक्कर भी लगाया, देखें फोटो

विमान बनाने के विचार के बारे में बोलते हुए, थमराक्षन ने कहा, “शुरुआत में मैं 2018 में अपना पायलट लाइसेंस प्राप्त करने के बाद यात्राओं के लिए छोटे टू-सीटर विमान किराए पर लेता था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जुलाई 2022 17:27 IST
ख़ास बातें
  • थमारक्षण कोविड-19 लॉकडाउन शुरू होने के बाद से लंदन में ही रहे थे
  • इस विमान को बनाने में कुल 1.8 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है
  • थमारक्षण इस विमान में जर्मनी, ऑस्ट्रिया और चेक गणराज्य ले जा चुके हैं

इस विमान को बनाने में कुल 1.8 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

Photo Credit: Facebook/ ashok.thamarakshan

कोविड -19 महामारी (Covid-19 pandemic) ने दुनिया को घर के अंदर कैद कर दिया था। आज भी कई लोग अपने घर से ही काम कर रहे हैं या जितना हो सके घर पर ही रहने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने इस स्थिति को एक सुनहरा अवसर साबित कर दिखाया। एक ऐसे ही शख्स केरल में रहने वाले अशोक अलीसेरिल थमारक्षण हैं, जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान खुद एक विमान तैयार किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन्होंने अपने परिवार के साथ इस विमान में बैठकर यूरोप की यात्रा भी की है।

TOI के अनुसार, थमारक्षण कोविड-19 लॉकडाउन शुरू होने के बाद से लंदन में ही रहे थे, जब उन्होने इस विमान का निर्माण किया। अशोक केरल के अलाप्पुझा के मूल निवासी हैं। इन्होंने 4 सीटों वाले हवाई जहाज का निर्माण लगभग 18 महीनों में किया था। रिपोर्ट बताती है कि विमान मॉडल "Sling TSI" का नाम "G-Diya" रखा गया है, जिसमें दीया उनकी छोटी बेटी का नाम है। 

थमारक्षन अपनी मास्टर्स डिग्री हासिल करने के लिए 2006 में यूके चले गए थे और वर्तमान में वे फोर्ड मोटर कंपनी के लिए काम करते हैं। अशोक अलीसेरिल थमराक्षन पूर्व विधायक ए वी थमराक्षन के बेटे हैं। इनके पास पायलट लाइसेंस भी। वे इस विमान में जर्मनी, ऑस्ट्रिया और चेक गणराज्य का दौरा कर चुके हैं।

रिपोर्ट बताती है कि विमान बनाने के विचार के बारे में बोलते हुए, थमराक्षन ने कहा, “शुरुआत में मैं 2018 में अपना पायलट लाइसेंस प्राप्त करने के बाद यात्राओं के लिए छोटे टू-सीटर विमान किराए पर लेता था। लेकिन चूंकि मेरे परिवार में मेरी पत्नी और दो बेटियाँ भी हैं। मुझे 4 सीटों वाले विमान की आवश्यकता थी। लेकिन वे जल्दी नहीं मिलते हैं और अगर मुझे एक मिल भी जाता है, तो वे बहुत पुराने थे।"

जनवरी में थमराक्षन द्वारा बनाए गए हवाई जहाज पर परिवार की पहली यात्रा करने से एक महीने पहले, उनकी पत्नी अभिलाषा ने The Sun को बताया कि परिवार ने पहले लॉकडाउन के दौरान पैसे बचाना शुरू कर दिया था। रिपोर्ट आगे बताती है कि अपना खुद का विमान बनाने के लिए अशोक ने जोहान्सबर्ग स्थित कंपनी Sling Aircraft के कारखाने का दौरा किया। कारखाने के दौरे के बाद थमारक्षण ने अपने विमान के लिए एक किट बनाने का आदेश दिया। इस विमान को बनाने में कुल 1.8 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kerala, Aircraft
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
  2. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
  2. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  3. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  5. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  7. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  9. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.