Kawasaki ने दिखाई अपनी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मोटरसाइकिल, डिजाइन है सुपर बाइक जैसा!

हाल ही में सामने आई VIN डिकोडर जानकारी बताती है कि एंट्री-लेवल, ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल 14.8 हॉर्सपावर की मैक्सिमम पावर जनरेट करेगा

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अगस्त 2022 16:58 IST
ख़ास बातें
  • जापान के सुजुका सर्किट में 'Suzuka 8 Hours endurance race' में दिखाई बाइक
  • दोनों में से एक ऑल-इलेक्ट्रिक और दूसरी हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है
  • ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल द्वारा 14.8 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करने की संभावना

इनमें से एक प्रोटोटाइप ऑल-इलेक्ट्रिक और दूसरा हाइब्रिड EV (HEV) प्रोजेक्ट है

Photo Credit: RideApart

Kawasaki ने जापान के सुजुका सर्किट में अपनी दो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को दिखा कर अचानक सभी फैंस को चौंका दिया। पिछले कई वर्षों से कावासाकी की इलेक्ट्रिक बाइक का इंतजार किया जा रहा था। कंपनी ने कथित तौर पर अपने हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को EICMA 2019 में दिखाया था। अब, लगभग तीन साल बाद, कंपनी ने जापान में अपनी दो इलेक्ट्रिक बाइक को रेसिंग ट्रैक पर दौड़ा कर यह साफ कर दिया है कि Kawasaki की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का लॉन्च अब दूर नहीं है। 

RideApart के अनुसार, Kawasaki ने जापान के सुजुका सर्किट में 'Suzuka 8 Hours endurance race' में दो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को दौड़ाया। इस दौरान लोगों को न केवल इन दोनों इलेक्ट्रिक बाइक का डिजाइन देखने को मिला, साथ ही इनका एग्जॉस्ट साउंड भी सुनने को मिला, जो एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिहाज से काफी लाउड था।
Advertisement

रिपोर्ट का कहना है कि इनमें से एक प्रोटोटाइप ऑल-इलेक्ट्रिक और दूसरा हाइब्रिड EV (HEV) प्रोजेक्ट है। जहां एक ओर ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल का डिजाइन कंपनी की Z रेंज बाइक से मिलता जुलता था, वहीं हाइब्रिड मॉडल का डिजाइन कुछ हद तक Ninja सीरीज से मेल खाता था। यहां दोनों के साइज में भी अंतर देखने को मिला, जिसमें ऑल-इलेक्ट्रिक का साइज HEV मॉडल से छोटा दिखाई दिया।
 

Photo Credit: RideApart

जबकि कावासाकी ने दोनों प्रोजेक्ट के नाम या इनके स्पेसिफिकेशन्स को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की, लेकिन रिपोर्ट का कहना है कि हाल ही में सामने आई VIN डिकोडर जानकारी बताती है कि एंट्री-लेवल, ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल 14.8 हॉर्सपावर की मैक्सिमम पावर जनरेट करेगा।
Advertisement

यह तो फुल साइज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, लेकिन इससे अलग बता दें कि इस साल जून में टू-व्हीलर निर्माता ने Elektrode नाम से एक इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की थी, जो एक प्रकार की बैलेंस बाइक है, जिसे खास बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। इस ई-बाइक खासतौर से 3 से 8 साल के बच्चों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 150 मिनट से ज्यादा देर तक चल सकती है। Kawasaki Elektrode की कीमत 1,099 डॉलर (करीब 85,000 रुपये) रखी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  2. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  2. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  3. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  4. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  5. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  6. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  7. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  8. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  9. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.