446% बढ़ी भारतीय कंपनी Joy e-Bike की इलेक्ट्रिक बाइक सेल, 2 रुपये के खर्च में चलती है 5 किलोमीटर

कंपनी की फ्लैगशिप बाइक Joy e-Bike Beast है। यह दिखने में आपको Kawasakhi Z900 की याद दिलाएगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अगस्त 2021 16:50 IST
ख़ास बातें
  • Joy e-Bike की सेल जुलाई 2020 की तुलना में 446 प्रतिशत बढ़ी है
  • कंपनी का दावा है कि जुलाई 2021 में कुल 945 यूनिट्स बिकी है
  • 110 किलोमीटर की अधिकतम रेंज देती है कंपनी की इलेक्ट्रिक बाइक्स

Joy e-Bike के पोर्टफोलियो में कुल छह इलेक्ट्रिक बाइक हैं

वार्ड विज़ार्ड इनोवेशन एंड मोबिलिटी लिमिटेड (Ward Wizard Innovations & Mobility Limited) के ब्रांड Joy e-bike ने बीते जुलाई महीने में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 945 इलेक्ट्रिक बाइक (electric bikes) बेची है। इससे पता चलता है कि भारती में लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों, खास तौर पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की ओर अपना रुख कर रहे हैं। कहीं न कहीं, इसके पीछे एक कार पेट्रोल की आसमान छूती कीमत भी है। इतना ही नहीं, सरकार द्वारा जारी नई FAME II पॉलिसी के तहत अब इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric vehicles) पर अच्छी सब्सिडी भी दी जा रही है। कंपनी की बाइक की भारत में सीधी टक्कर मौजूदा और तेज़ी से लोकप्रियता हासिल कर रही Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक से होगी।

Ward Wizard Innovations & Mobility Limited ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घोषित किया है कि कंपनी ने अकेले जुलाई महीने में कुल 945 इलेक्ट्रिक बाइक बेची हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में इस समय छह इलेक्ट्रिक बाइक हैं, जिनमें Skyline, Thunderbolt, Beast और Hurricane कुछ बड़े नाम हैं। कंपनी के पोर्टफोलियों में कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हैं। 
Advertisement

Moneycontrol के मुताबिक, कंपनी ने स्टेटमेंट के जरिए बताया है कि कंपनी द्वारा जुलाई 2020 में कुल 173 इलेक्ट्रिक बाइक बेची गई थी, जिसके हिसाब से यह 446 प्रतिशत का इजाफा है। इस प्रदर्शन पर कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी, स्नेहा शौचे ने कहा कि "केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों पर दी जाने वाली सब्सिडी ने वाहनों की बिक्री को कई गुना बढ़ा दिया है।" उनका मानना है कि पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने भी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ाई है।    

कंपनी की फ्लैगशिप बाइक Joy e-Bike Beast है। यह दिखने में आपको Kawasakhi Z900 की याद दिलाएगी। Beast में 250W BLDC इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है, जो अधिकतम 5,000W की मैक्स पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। यह मोटर बाइक को अधिकतम 90 km/hr (किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार पकड़ने में मदद करती है। इसमें 73.6V, 72AH के लिथियम बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि बाइक सिंगल चार्ज में 110 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि बाइक महज 40 पैसे प्रति किलोमीटर का खर्चा कराती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Bikes, Joy Electric Bikes, Joy e Ride Monster
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.