JioFind, JioFind Pro 4G GPS ट्रैकर लॉन्च, कार में लगाकर रियल टाइम ट्रैकिंग, आवाज सुनने की मिलेगी सुविधा, जानें

Reliance Jio ने JioFind सीरीज को पेश कर दिया है, जिसमें JioFind और JioFind Pro शामिल हैं। इन वायरलेस GPS ट्रैकर को कीमती सामान, व्हीकल और अन्य सामान की रीयल-टाइम ट्रैकिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2025 12:46 IST
ख़ास बातें
  • JioFind में 1100mAh की बैटरी दी गई है।
  • JioFind की कीमत 1,499 रुपये है।
  • JioFind Pro की कीमत 2,499 रुपये है।

JioFind 4G में 1100mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Jio

Reliance Jio ने JioFind सीरीज को पेश कर दिया है, जिसमें JioFind और JioFind Pro शामिल हैं। इन वायरलेस GPS ट्रैकर को कीमती सामान, व्हीकल और अन्य सामान की रीयल-टाइम ट्रैकिंग के लिए डिजाइन किया गया है। ये डिवाइस देश भर में कवरेज प्रदान करते हैं। यूजर्स JioThings ऐप के जरिए दूर से ही लोकेशन की मॉनिटर कर सकते हैं। यहां हम आपको JioFind सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

JioFind Series Price

JioFind की कीमत 1,499 रुपये और JioFind Pro की कीमत 2,499 रुपये है। ये दोनों डिवाइस बिक्री के लिए Jio की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर उपलब्ध होंगे। ऑफर के तहत कंपनी इसकी पहले साल की सर्विस फ्री प्रदान कर रही और उसके बाद दूसरे साल से 599 रुपये प्रति वर्ष शुल्क देना होगा।

Advertisement

JioFind हाईवे और रिमोट इलाकों समेत पूरे भारत में काम करता है और स्टेट बॉर्डर को पार करते हुए भी ट्रैकिंग बनाए रखता है। Jio की नंबर-शेयरिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए यह डिवाइस मौजूदा Jio स्मार्टफोन सिम को एक्सटेंड करता है, जिससे अलग प्लान के बिना कनेक्टिविटी मिलती है। JioFind स्कूल बैग, वाहन और लगैज के लिए उपयोग किया जा सकता है। यह रीयल-टाइम स्मार्टफोन ट्रैकिंग प्रदान करता है। JioFind Pro में 10000mAh की बैटरी जो 30 दिनों तक चलती है। यह बार-बार चार्ज करने के झंझट से छुटकारा देने के साथ लंबे समय तक ट्रैकिंग और बिना रुकावट मॉनिटर करने की सुविधा प्रदान करता है।

JioThings ऐप के जरिए यह ट्रैक मूवमेंट, वॉयस मॉनिटरिंग और जियोफेंसिंग अलर्ट प्रदान करता है। यह डिवाइस एक ही Jio फोन नंबर का उपयोग करता है और स्मार्टफोन डाटा प्लान को शेयर करता है, जिससे अलग प्लान की जरूरत खत्म हो जाती है। JioThings ऐप के जरिए एक Jio नंबर से अधिकतम 5 जियोफाइंड डिवाइस लिंक हो सकते हैं। JioFind डिवाइस पैकेज में शामिल सिम के साथ ही काम करता है।

Advertisement

JioFind Series Specifications

JioFind Series एक 4G GPS ट्रैकर है। JioFind में 1100mAh की बैटरी है जो कि 3–4 दिनों तक चलती है, वहीं JioFind Pro में 10000mAh की बैटरी है जो कि 3–4 हफ्ते तक चलती है। यह टाइप ए टू टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह रिमोट एम्बिएंट वॉयस मॉनिटरिंग प्रदान करता है। यह जियोफैंसिंग और ओवरस्पीड अलर्ट प्रदान करता है। JioFind Pro में मैग्नेटिक माउंट मिलता है, जबकि JioFind में कोई माउंट नहीं है। यह जियो यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिसके लिए एक्टिव जियो डाटा प्लान की जरूरत होती है। JioFind का वजन 41 ग्राम और JioFind Pro का वजन 297 ग्राम है। ये JioThings ऐप्स के साथ कंपेटिबल है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.