Jio ने लॉन्च किया नया जियोफाई हॉटस्पॉट, कीमत 999 रुपये

Reliance Jio का जियोफाई परिवार और बड़ा हो गया है। कंपनी ने नया जियोफाई 4जी एलटीई हॉटस्पॉट डिवाइस 999 रुपये में लॉन्च किया है। JioFi JMR815, नाम वाला नया मॉडल एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है जो एक साल की वारंटी के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 मार्च 2018 10:19 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio का जियोफाई परिवार और बड़ा हो गया है
  • नया जियोफाई 4जी एलटीई हॉटस्पॉट डिवाइस 999 रुपये में लॉन्च
  • नया मॉडल एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है
Reliance Jio का जियोफाई परिवार और बड़ा हो गया है। अब कंपनी ने नया जियोफाई 4जी एलटीई हॉटस्पॉट डिवाइस 999 रुपये में लॉन्च किया है। JioFi JMR815, नाम वाला नया मॉडल एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है जो एक साल की वारंटी के साथ आता है। दावा किया गया है कि यूज़र इस हॉटस्पॉट डिवाइस में 150 एमबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड और 50 एमबीपीएस तक की अपलोड स्पीड का मज़ा ले पाएंगे। इसके अलावा डिवाइस को भारत में डिज़ाइन किए जाने की जानकारी दी गई है।

शुरुआती JioFi डिवाइस जहां अंडाकार था। इस बार नए जियोफाई मॉडल में गोलाकार डिजाइन इस्तेमाल हुआ है। इसमें पावर ऑन/ऑफ करने के लिए फिजिकल बटन हैं। एक बटन वाई-फाई प्रोटेक्टेड डब्ल्यूपीएस के लिए भी है। बैटरी, 4जी और वाई-फाई स्ट्रेंथ के लिए नोटिफिकेशन लाइट भी है। यह प्रोडक्ट एक वक्त पर सर्वाधिक 32 यूज़र को डिवाइस से कनेक्ट करने की सुविधा देता है। 31 यूज़र वाई-फाई के ज़रिए जुड़ पाएंगे और एक यूएसबी की मदद से। कनेक्ट हो जाने के बाद यूज़र को स्मार्टफोन पर जियो 4जी वॉयस ऐप के ज़रिए एचडी वॉयस और वीडियो कॉल करने की सुविधा है। इसमें एएलटी3800 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

नए जियोफाई डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है और यूज़र 64 जीबी तक का कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। डिवाइस की बैटरी 3000 एमएएच की है और इसे फुल चार्ज होने में 3.5 घंटे का वक्त लगता है। तुलना करें तो पुराने जियोफाई डिवाइस की बैटरी 2300 एमएएच की है।

कुछ दिनों पहले ही रिलायंस जियो ने 1,999 रुपये में जियोफाई डिवाइस के साथ मुफ्त डेटा और जियो वाउचर देना शुरू किया था। इस ऑफर में ग्राहकों को कुल 3,595 रुपये का फायदा होता है। ऑफर के ज़रिए कंपनी 999 रुपये वाला जियोफाई 1,999 रुपये में बेचती है, जिसमें यूज़र को 1,295 रुपये का बंडल्ड डेटा और 2,300 रुपये के जियो वाउचर मिलते हैं। मज़ेदार बात यह है कि इस दौरान भी कंपनी JioFi मॉडल को पये में बिना डेटा ऑफर के बेचती रही।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , India, Internet, JioFi, JioFi JMR815, Reliance Jio, Telecom

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.