Jetour X90 PRO SUV हुई लॉन्च, जानें सबकुछ

Jetour X90 PRO की शुरुआती कीमत 127,900 युआन (लगभग 14,80,820 रुपये) है। Jetour  कैश सब्सिडी और फ्री डाटा पैकेज समेत कई लॉन्च ऑफर की पेशकश कर रहा है। 

Jetour X90 PRO SUV हुई लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Jetour

Jetour X90 PRO में 1.6T या 2.0T इंजन शामिल हैं।

ख़ास बातें
  • Jetour X90 PRO में L2.5-लेवल ड्राइवर एसिस्टेंस फीचर्स और एयरबैग है।
  • Jetour X90 PRO में टचस्क्रीन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8155 पर काम करती है।
  • Jetour X90 PRO पावरट्रेन ऑप्शन में 1.6T या 2.0T इंजन शामिल हैं।
विज्ञापन
चीन के Chery के सब-ब्रांड Jetour ने अपनी नई मिड-साइज की एसयूवी Jetour X90 PRO लॉन्च की है। Jetour X90 PRO पावरट्रेन ऑप्शन में 1.6T या 2.0T इंजन शामिल है, जिसे 7-स्पीड वेट ड्यूल क्लच गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस कार में बजट रेंज में आकर्षक फीचर्स हैं। यहां हम आपको Jetour X90 PRO के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Jetour X90 PRO की कीमत


कीमत की बात की जाए तो X90 PRO की शुरुआती कीमत 127,900 युआन (लगभग 14,80,820 रुपये) है। Jetour  कैश सब्सिडी और फ्री डाटा पैकेज समेत कई लॉन्च ऑफर की पेशकश कर रहा है। 


Jetour X90 PRO की खासियतें


Jetour X90 PRO में सेंट्रल टचस्क्रीन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8155 चिप पर काम करती है। X90 PRO 5 ट्रिम्स में आती है, जिसमें 5-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन दोनों मिलते हैं। Jetour X90 PRO पावरट्रेन ऑप्शन में 1.6T या 2.0T इंजन शामिल है, जिसे 7-स्पीड वेट ड्यूल क्लच गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। 2.0T इंजन 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। X90 PRO में एक बड़ा और टेक्नोलॉजी में एडवांस केबिन है। 

सिक्योरिटी के लिहाज से X90 PRO में L2.5-लेवल ड्राइवर एसिस्टेंस फीचर्स और एयरबैग है। अतिरिक्त फीचर्स के लिए कई ट्रिम लेवल एडवांस पार्किंग टेक्नोलॉजी से लैस है। फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ X90 PRO चीन में एसयूवी खरीदारों के लिए एक बेहतर ऑप्शन प्रस्तुत करती है। रैपअराउंड कॉकपिट में 10.25 इंच की LCD इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दी गई है जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8155 चिप पर काम करती है, वहीं दूसरी 15.6 इंच की बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन है। स्टैंडर्ड फीचर्स में 360° पैनोरमिक कैमरे, एक पैनोरमिक सनरूफ और कई स्टोरेज बॉक्स शामिल हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »