आईआरसीटीसी पर भुगतान करना होगा आसान, जल्द आएगा 'बाय नाउ पे लेटर' फ़ीचर

इंडियन रेलवे कैटरिंग और टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने हाल ही में रेलवे टिकट के लिए 'कैश ऑन डिलीवरी' लॉन्च की थी। अब आईआरसीटीसी टिकट खरीदने के लिए नया फ़ीचर लॉन्च करने के लिए तैयार है। जल्द ही आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट खरीदकर बाद में भुगतान कर सकेंगे। इस फ़ीचर के आने के बाद बुकिंग के समय परेशान करने वाली भुगतान प्रक्रिया से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मई 2017 17:21 IST
ख़ास बातें
  • नए फ़ीचर से ग्राहक बिना भुगतान किए ही टिकट बुक कर सकेंगे
  • टिकट बुक करने के 14 दिन के अंदर ग्राहकों को भुगतान करना होगा
  • इस फ़ीचर के जल्द आने की उम्मीद है
इंडियन रेलवे कैटरिंग और टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने हाल ही में रेलवे टिकट के लिए 'कैश ऑन डिलीवरी' लॉन्च की थी। अब आईआरसीटीसी टिकट खरीदने के लिए नया फ़ीचर लॉन्च करने के लिए तैयार है। जल्द ही आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट खरीदकर बाद में भुगतान कर सकेंगे। इस फ़ीचर के आने के बाद बुकिंग के समय परेशान करने वाली भुगतान प्रक्रिया से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

नए आईआरसीटीसी फ़ीचर को लाने के लिए मुंबई की ईपेलेटर के साथ साझेदारी की गई है जो अभी 'बाय नाउ. पे लेटर' पेमेंट सॉल्यूशन मुहैया कराती है। यह कंपनी अकसर ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को भुगतान करने के लिए 14 दिन का समय देती है।

ईपेलेटर का कहना है कि, 'बाय नाउ पे लेटर' फ़ीचर उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा, जो बुकिंग के समय बिना भुगतान किए अपने रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं। नई भुगतान प्रक्रिया के तहत, आईआरसीटीसी ग्राहक ट्रांज़ेक्शन करने की तारीख के 14 दिन के भीतर अपना भुगतान कर सकते हैं।

साझेदारी की बात करें तो, ईपेलेटर का कहना है कि कंपनी का उद्देश्य अगले छह महीनों में हर दिन होने वाली 6 लाख ट्रांज़ेक्शन में से कम से कम 5 प्रतिशत हिस्सेदारी का है। कंपनी ने स्पष्ट करते हुए बताया कि 'बाय नाउ पे लेटर' फ़ीचर के जरिए, यूज़र को अपने आधार और पैन कार्ड जैसी बेसिक जानकारी देनी होगी जिसके बाद एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आने पर इस फ़ीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

इस प्रक्रिया को समझाते हुए, ईपेलेटर के सह-संस्थापक और हेड ऑफ बिज़नेस डेवलेपमेंट, अक्षत सक्सेना ने कहा कि, आईआरसीटीसी पर नए ''बाय नाउ पे लेटर'' फ़ीचर के लिए किसी ग्राहक की योग्यता के लिए उसके पुराने ट्रांज़ेक्शन और दूसरी चीजों के बारे में जानकारी देनी होगी।
Advertisement

ईपेलेटर की शुरुआत मुंबई में दिसंबर 2015 में हुई थी। ईपेलेटर एनईएफटी के जरिए ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करती है। नए आईआरसीटीसी फ़ीचर की जानकारी सबसे पहले बिज़नेसवर्ल्ड डिसरप्ट द्वारा दी गई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.