IRCTC Tatkal बुकिंग में बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम; ये काम अभी कर लें

1 जुलाई से केवल वही लोग Tatkal टिकट बुक कर सकेंगे जिनका IRCTC अकाउंट Aadhaar से लिंक होगा। यानी अगर आपकी जांच-पड़ताल Aadhaar-वैरिफाइड नहीं है, तो Tatkal बुकिंग नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जून 2025 15:25 IST
ख़ास बातें
  • 1 जुलाई से IRCTC Tatkal बुकिंग में Aadhaar लिंक और OTP वेरिफिकेशन जरूरी
  • बुकिंग के पहले 30 मिनट तक एजेंट्स टिकट नहीं बुक कर सकेंगे
  • नए नियमों से बॉट्स और फ्रॉड बुकिंग पर लगेगा ब्रेक

1 जुलाई से Aadhaar से लिंक्ड IRCTC अकाउंट वाले ही कर सकेंगे Tatkal टिकट बुकिंग

Photo Credit: Pixabay

IRCTC के Tatkal टिकट सिस्टम में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है। 1 जुलाई 2025 से लागू हो रहे इन नए नियमों का मकसद है - बॉट्स और टिकट एजेंट्स की मनमानी पर लगाम लगाना और आम यात्रियों को ज्यादा पारदर्शी सर्विस देना। Indian Railways अब Tatkal बुकिंग को AADHAAR लिंक्ड और OTP वेरिफाइड प्रोसेस बना रहा है। यानी अब टिकट बुक करने से पहले आपकी पहचान का पक्का वेरिफिकेशन जरूरी होगा। शुरुआत में ये बदलाव सिर्फ Tatkal बुकिंग पर लागू होंगे, लेकिन हो सकता है आने वाले वक्त में इसे रेगुलर बुकिंग सिस्टम में भी शामिल किया जाए।
 

क्या बदलाव होंगे?

  • 1 जुलाई से केवल वही लोग Tatkal टिकट बुक कर सकेंगे जिनका IRCTC अकाउंट Aadhaar से लिंक होगा। यानी अगर आपकी जांच-पड़ताल Aadhaar-वैरिफाइड नहीं है, तो Tatkal बुकिंग नहीं कर पाएंगे 
  • 15 जुलाई से सभी Tatkal बुकिंग - ऑनलाइन, काउंटर या एजेंट, OTP वेरिफिकेशन से पूरी होंगी। OTP आपके Aadhaar से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा ।
  • Booking शुरू होते ही पहले 30 मिनट तक (AC क्लास के लिए सुबह 10 से 10:30 बजे, नॉन-AC के लिए सुबह 11 - 11:30 बजे) सिर्फ इंडिविजुअल, Aadhaar-वैरिफाइड यूजर ही ऑनलाइन बुक कर सकेंगे, एजेंट्स को इस समय ब्लॉक कर दिया जाएगा। 
  • इन सबके अलावा, IRCTC बॉट और स्कैमर रोकने के लिए AI और एंटी-बॉट टेक्नोलॉजी भी तैनात करने जा रही है 
 

इन बदलावों से क्या फायदा होगा?

  • सही यात्री को टिकट पहले मिलने की संभावना बढ़ेगी क्योंकि एजेंट्स और बॉट्स चालान की बजाय रिजर्व रहेंगे।
  • कालाबाजारी और फ्रॉड कम होंगे, क्योंकि OTP + AI सिस्टम नकली अकाउंट और बॉट बुकिंग को तुरंत पकड़ लेगा।
  • टिकटिंग सिस्टम ज्यादा भरोसेमंद, पारदर्शी और यूजर-फ्रेंडली बनेगा, खासकर लास्ट-मिनट ट्रैवलर्स के लिए।
 

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

  • Aadhaar से IRCTC अकाउंट लिंक करवा लेना चाहिए। ये जरूरी है 1 जुलाई से बुकिंग के लिए।
  • 15 जुलाई से OTP वेरिफिकेशन जरूरी होगा, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर सही तरीके से लिंक हो।
  • Tatkal बुकिंग का टाइम देख लें, जो AC के लिए सुबह 10 बजे और non-AC के लिए 11 बजे है, पहले 30 मिनट एजेंट बैन होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IRCTC, IRCTC tatkal rules, IRCTC New Rules
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.