IRCTC की नई वेबसाइट के सारे काम के फीचर

ऑनलाइन रेल टिकट का सबसे लोकप्रिय ठिकाना है आईआरसीटीसी। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) की वेबसाइट को अपग्रेड कर दिया गया है।

IRCTC की नई वेबसाइट के सारे काम के फीचर

IRCTC की वेबसाइट नए अवतार में

ख़ास बातें
  • आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट में पुराने फीचर को बरकरार रखा गया है
  • इनमें वेटलिस्ट प्रिडिक्शन फीचर बेहद ही अहम है
  • अब कोई भी आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट पर ट्रेन के बारे में सर्च कर सकता है
विज्ञापन
ऑनलाइन रेल टिकट का सबसे लोकप्रिय ठिकाना है आईआरसीटीसी। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) की वेबसाइट को अपग्रेड कर दिया गया है। इसमें कई नए फीचर जोड़े गए हैं जिससे यूज़र एक्सपीरियंस बेहतर हो सके। अभी आईआरसीटीसी की पुरानी वेबसाइट पर ही नए वेबसाइट को इस्तेमाल में लाने का विकल्प दिया गया है। संभवतः अभी भी इस वेबसाइट की बीटा टेस्टिंग चल रही है।

आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट में पुराने फीचर को तो बरकरार रखा ही गया है, साथ में कई नई काम के फीचर जोड़े गए हैं। इनमें वेटलिस्ट प्रिडिक्शन फीचर बेहद ही अहम है। हमने अपने पाठकों की सुविधा के लिए इस वेबसाइट की जांच-पड़ताल की है और आपके लिए कुछ काम के फीचर ढूंढ कर निकाले हैं।
  1. अब कोई भी शख्स आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट पर ट्रेन के बारे में सर्च कर सकता है। सीट उपलब्धता के बारे में जांच सकता है। पुरानी वेबसाइट पर ऐसा करने के लिए लॉगइन करने की ज़रूरत पड़ती थी। लेकिन अब बिना लॉगइन किए ही ये सारे टास्क परफॉर्म किए जा सकते हैं। दरअसल, इस वेबसाइट का पहला इंटरफेस बुक योर टिकट वाला है। यहां से आप ट्रेन की बारे में जांच पाएंगे और साथ में PNR स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
  2. आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अब ऊपर मेन्यू बार में नज़र आ रहे ट्रेन कैटेगरी से बुक टिकट, कैंसल टिकट, पीएनआर इनक्वायरी, ट्रेन शेड्यूल और ट्रैक योर ट्रेन जैसे विकल्पों में से चुना जा सकता है।
  3. IRCTC की वेबसाइट पर अब क्लास, ट्रेन, गंतव्य, प्रस्थान/आगमन समय और कोटा आधारित फिल्टर एक ही पेज पर नज़र आएंगे। यहां पर आप अपनी ज़रूरत और प्राथमिकता के हिसाब से चीजों को बदल सकते हैं। अब एक स्क्रीन पर यूज़र को ट्रेन के नाम, ट्रेन नंबर, ऑरिजनेटिंग स्टेशन, डेस्टिनेशन स्टेशन, उनके बीच की दूरी और यात्रा के समय जैसी जानकारियां मिल जाएंगी।
  4. वेटलिस्ट प्रिडिक्शन फीचर को नई वेबसाइट के साथ आम यूज़र के लिए पेश किया गया है। इस फीचर की मदद से यूज़र वेटलिस्टेड और आरएसी टिकट के कंफर्म होने की संभावना के बारे में जांच सकते हैं। अगर आप टिकट बुक करने जा रहे हैं और ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है तो आप CNF Probability पर क्लिक करके यह जान सकते हैं कि सीट कन्फर्म होने की संभावना कितनी है। दरअसल, इसी पेज पर कंफर्म एवेब्लिटी ऑन अलटर्नेट ट्रेन्स और कंफर्म एवेब्लिटी ऑन ऑल्टर्नेट क्लास का विकल्प भी मिल जाएगा जिससे आपको कंफर्म टिकट खरीदने की सुविधा मिलेगी।
  5. माय अकाउंट टैब में अब माय प्रोफाइल, माय ट्रांजेक्शन और लिंक योर आधार जैसे विकल्प मिलेंगे। माय प्रोफाइल के अंदर अपडेट योर प्रोफाइल, चेंज पासवर्ड, एड/ मॉडीफाई लिस्ट, एड/ डिलीट फेवरेट जर्नी लिस्ट और प्रिफर्ड बैंक के विकल्प हैं। वहीं, माय ट्रांजेक्शन में बुक्ड टिकट हिस्ट्री, टीडीआर स्टेटस और टिकट कैंसिलेशन हिस्ट्री जैसे विकल्प हैं।
  6. नए सिस्टम में यूज़र बुक्ड टिकट हिस्ट्री से ढेरों काम कर सकते हैं। यहीं पर टिकट कैंसल करने, मोबाइल पर एसएमएस, टिकट की प्रीटिंग, 'विकल्प' के ज़रिए दूसरा ट्रेन चुनने और बोर्डिंग स्टेशन बदलने का विकल्प मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IRCTC, IRCTC new website
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »