रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, टिकट बुकिंग समय 15 मिनट बढ़ाया गया

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, टिकट बुकिंग समय 15 मिनट बढ़ाया गया
विज्ञापन
भारतीय रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से रात 11 बजकर 45 मिनट तक ई-टिकट बुक कर पाएंगे। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने जानकारी दी है कि ई-टिकट बुकिंग समय सीमा को 15 मिनट बढ़ाकर रात 11.45 बजे तक कर दिया गया है।

(पढ़ें: आईआरसीटीसी से ट्रेन टिकट बुक कराने वालों के लिए ये 9 सुझाव हैं काम के)

आईआरसीटीसी ने बताया कि सिंगापुर से पांच नए एचपी इटेनियम सर्वर आयात किए गए हैं जिनकी मदद से ई-टिकट ऑपरेशन में ज्यादा तेजी आई है। आपको बता दें कि साल की शुरुआत में भी आईआरसीटीसी ने दो लिनक्स सर्वर जोड़े थे जिनकी मदद से ई-टिकट बुक करने की क्षमता में बढ़ोतरी हुई थी।

ईमेल के जरिए एक बयान जारी करके आईआरसीटीसी ने बताया, ''20 सितंबर से नए सर्वर इस्तेमाल होने के कारण आईआरसीटीसी के मुख्य सर्वर दबाव कम हुआ है। अब उन्हें रख-रखाव के लिए सिर्फ 45 मिनट के लिए बंद किया जाएगा।''

नए नियम लागू होने से पहले यात्री हर दिन रात 11.30 बजे तक ही टिकट बुक कर पाते थे। इसके बाद आईआरसीटीसी के सर्वर करीब 1 घंटे के लिए बंद कर दिए जाते थे। इस दौरान सर्वर के रख-रखाव का काम होता था।

आईआरसीटीसी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ए के मनोचा ने कहा, ''नई हाई-स्पीड सर्वर के इस्तेमाल से वेबसाइट की परफॉर्मेंस में सुधार हुआ है जिसमें लॉग इन टाइम और पेमेंट गेटवे भी शामिल है। इस कारण से अब पैसेंजर को टिकट बुक करने के लिए 15 मिनट और मिल रहे हैं।"

यह बदलाव रेलवे स्टेशन पर मौजूद करेंट काउंटर पर भी लागू होगा। इन काउंटर पर यात्रा की तारीख वाले दिन चलने वाली ट्रेन के टिकट की बुकिंग होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »