Iran ने बैन की Bitcoin की माइनिंग, बताई वजह

ब्लॉकचैन एनालिटिक्स फर्म Eliptic का कहना है कि Bitcoin का लगभग 4.5 प्रतिशत माइनिंग ईरान में होती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 मई 2021 20:26 IST
ख़ास बातें
  • Iran ने 4 महीने के लिए बैन की Bitcoin की माइनिंग
  • इलेक्ट्रिसिटी ब्लैकआउट के चलते लिया फैसला
  • 4.5 प्रितशत बिटकॉइन माइनिंग केवल ईरान में होती है

Bitcoin की 4.5 प्रतिशत माइनिंग ईरान में होती है

पिछले कुछ सालों से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट सुनहरे समय का अनुभव कर रही थी, लेकिन हाल के कुछ महीनों से यह तस्वीर बदल गई है। पिछले हफ्ते इस मार्केट ने भूचाल की स्थिति को झेला था। इसकी सबसे बड़ी वजह चीन का क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन और सर्विस पर बैन लगाना था। अब लेटेस्ट खबर आई है कि ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी द्वारा अत्याधिक ऊर्जा की खपत की वजह से इनकी माइनिंग पर लगभग 4 महीने का बैन लगा दिया है। न्यूज़ एजेंसी की ताज़ा रिपोर्ट में बताया गया है कि इरान के कई शहर इस समय बिजली संकट का सामना कर रहे हैं और इस बैन के पीछे यही कारण है।

न्यूज़ एजेंसी Reuters की ताज़ा रिपोर्ट कहती है कि बुधवार को ईरान (Iran) के राष्ट्रपति हसन रूहानी (Hassan Rouhani) ने एक कैबिनेट बैठक करते हुए टेलीविज़न पर भाषण जारी किया और कहा, (अनुवादित) "क्रिप्टोकरेंसी के खनन पर प्रतिबंध 22 सितंबर तक तुरंत प्रभावी है ... ईरान में मौजूदा खनन का लगभग 85 प्रतिशत बिना लाइसेंस के है।" बिटकॉइन (Bitcoin) की माइनिंग में काफी उर्जा का उपयोग होता है और इसी तरह कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग भी काफी उर्जा इस्तेमाल करती है। बता दें कि माइनिंग में काफी शक्तिशाली कंप्यूटर जटिल गणितीय समस्याओं को हल करने के लिए एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं। इन कंप्यूटर्स में काफी शक्तिशाली ग्राफिक्स कार्ड्स का इस्तेमाल होता है। इन्हें पावर देने के लिए अक्सर फॉसिल फ्यूल से बनी बिजली चाहिए होती है, जिसमें ईरान काफी समृद्ध है।

रिपोर्ट कहती है कि ईरान इस समय इलेक्ट्रिसिटी की समस्या से जूझ रहा है और देश के कई बड़े शहरों में ब्लैकआउट की स्थिति है, जिसके चलते लोग राष्टपति की आलोचना कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अगले महीने ईरान में राष्ट्रपति चुनाव भी होने है, इसलिए सरकार ने बिजली कटौती के लिए क्रिप्टोकरेंसी खनन (Cryptocurrency Mining) को जिम्मेदार ठहराते हुए माइनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

रिपोर्ट में आगे ब्लॉकचैन एनालिटिक्स फर्म Eliptic का हवाला देते हुए बताया गया है कि बिटकॉइन का लगभग 4.5 प्रतिशत माइनिंग ईरान में होती है। ईरान ने हाल के वर्षों में क्रिप्टो माइनिंग को स्वीकार किया था और माइनर्स को सस्ती बिजली के साथ-साथ अपने बिटकॉइन केंद्रीय बैंक को बेचने की इजाजत भी जी थी।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.