इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स

JioStar ने बताया कि इस बार के IPL में डिजिटल जरियों से काफी ग्रोथ मिली है। कनेक्टेड TV पर व्युअरशिप पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 22 प्रतिशत बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जून 2026 21:13 IST
ख़ास बातें
  • यह IPL का सबसे अधिक देखा जाने वाला सीजन रहा है
  • इस वर्ष के IPL को TV और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 1.2 अरब व्युअर्स मिले हैं
  • श्रीलंका और पाकिस्तान में भी IPL की तर्ज पर टूर्नामेंट हो रहे हैं

इस बार IPL के फाइनल मैच को 40 करोड़ से अधिक व्युअर्स ने टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देखा है

Photo Credit: BCCI

भारत के साथ ही कई अन्य देशों में लोकप्रिय इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) के इस वर्ष के सीजन ने व्युअरशिप के लिहाज से रिकॉर्ड बनाया है। यह IPL का सबसे अधिक देखा जाने वाला सीजन रहा है। पिछले कुछ वर्षों में IPL की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और इसकी तर्ज पर श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे देशों ने भी लगभग समान फॉर्मेट वाले क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किए हैं। 

फ्रेंचाइजी टीमों के बीच मुकाबले वाले इ्स क्रिकेट टूर्नामेंट की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पार्टनर JioStar ने बताया है कि इस वर्ष के IPL को टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 1.2 अरब से अधिक व्युअर्स मिले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के इस सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट की पहुंच वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सात प्रतिशत बढ़ी है। इस बार के IPL को देखने की कुल अवधि बढ़कर लगभग 870 अरब मिनटों की रही है। इस टूर्नामेंट का अहमदाबाद में खेला गया फाइनल IPL के इतिहास में सबसे अधिक देखा जाने वाला मुकाबला रहा है। इस मैच में  Royal Challengers Bengaluru ने Gujarat Titans को हराकर अपना दूसरा IPL खिताब जीता है। इस बार IPL के फाइनल मैच को 40 करोड़ से अधिक व्युअर्स ने टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देखा है। 

Advertisement

JioStar ने बताया कि इस बार के IPL में डिजिटल जरियों से काफी ग्रोथ मिली है। कनेक्टेड TV पर व्युअरशिप पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 22 प्रतिशत बढ़ी है। यह IPL को देखने के लिए सबसे तेजी से ग्रोथ वाला प्लेटफॉर्म रहा है। इसके अलावा डिजिटल वीडियो पर व्यूज लगभग आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 25 अरब व्यूज पर पहुंच गए। IPL को क्षेत्रीय भाषाओं में देखने वालों की संख्या भी बढ़ी है। इस टूर्नामेंट की क्षेत्रीय भाषाओं में कवरेज को देखने की अवधि वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 33 प्रतिशत बढ़ी है। JioStar ने बताया कि इस बार उसने 12 भाषाओं में IPL की कवरेज की है। 

IPL को देखने के व्युअर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए 30 फीड्स और मल्टी-कैमरा विकल्पों को पेश किया गया था। इस टूर्नामेंट के मैचों के लाइव टेलीकास्ट के दौरान व्युअर्स का जुड़ाव बढ़ाने के लिए OpenAI और फूड ऑर्डरिंग ऐप Swiggy के साथ टाई-अप में कुछ फीचर्स को भी पेश किया गया था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.