गूगल क्रोम के इन मज़ेदार फ़ीचर के बारे में जानते हैं आप?

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 2 मई 2016 18:50 IST
इंटरनेट ब्राउज़र मार्केट शेयर में गूगल क्रोम की बादशाहत के बारे में हर कोई जानता है। लॉन्च के बाद से इसकी हिस्सेदारी में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

इसकी कई वजहें हैं। सादगी वाले इसके इंटरफेस के कारण कई यूज़र अपने पुराने ब्राउज़र को छोड़कर इसे इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन इस भरोसेमंद ब्राउज़र के पावरफुल फ़ीचर के बारे में किसी को शक नहीं होना चाहिए। यह कई किस्म के फ़ीचर से लैस है।
Advertisement

क्रोम में कई ऐसे मज़ेदार फ़ीचर है जो आपके ब्राउज़िंग के अनुभव को और शानदार बनाने का काम करते हैं। हम इस लेख में उन फ़ीचर के बारे में ही चर्चा करेंगे। संभव है कि आप इनमें से कई फ़ीचर के बारे में पहले ही जानते हों, फिर भी इनके बारे में एक और बार जान लेने में कोई बुराई भी नहीं है।

1. पिन टैब
क्या आपने कोई ऐसा वेबपेज खोल रखा है जिसे बंद नहीं करना चाहते। तो पिन टैब फ़ीचर आपकी इस चाहत को पूरा करने का काम करेगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए टैब पर राइट क्लिक करें, फिर ''पिन टैब'' पर क्लिक करें। इसके बाद वह टैब पर्मानेंट पेज बन जाएगा। यह पेज ब्राउज़र के बाएं कोने में जाकर हमेशा के लिए फिक्स हो जाएगा।

2. क्रोम का एड्रेस बार में करें जोड़-घटाव
Advertisement
आपको तो पता ही होगा कि क्रोम का एड्रेस बार गूगल के सर्च बार के तौर पर भी काम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक केलकुलेटर की भी भूमिका निभा सकता है। आप सर्च में 12+50 टाइप करें और चंद सेकेंड का इंतज़ार करें। और इस जोड़ का नतीजा 62 अपने आप ही नज़र आने लगेगा।

3. क्रोम को बनाएं फाइल मैनेजर
Advertisement
कंप्यूटर में किसी फाइल को तलाशने के लिए हम और आप विंडोज एक्सप्लोरर का इस्तेमाल करते हैं। यह फाइल मैनेजर के तौर पर काम करता है। क्या आप जानते हैं कि किसी फाइल तक पहुंचने के लिए आप गूगल क्रोम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको एड्रेस बार में file:///C:/ टाइप करना है और सारे फोल्डर आपके सामने होंगे।

4. क्रोम बन जाएगा ऑडियो-वीडियो प्लेयर
Advertisement
आप अपने क्रोम ब्राउज़र का इस्तेमाल ऑडियो-वीडियो प्लेयर के तौर पर भी कर सकते हैं। बस फाइल को ड्रैग करके क्रोम ब्राउज़र पर ड्रॉप कर दीजिए। गूगल क्रोम आगे का काम खुद-ब-खुद कर देगा।

5. डाउनलोड किए हुए फाइल को ड्रैग और ड्रॉप करें
आप आसानी से क्रोम में डाउनलोड किए हुए फाइल को सीधा डेस्कटॉप या अपनी चाहत के किसी और फोल्डर में भेज सकते हैं। यानी फाइल डाउनलोड होने के बाद उस तक पहुंचने के लिए बार-बार डाउनलोड लोकेशन में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

6. पीडीएफ रीडर का काम करेगा गूगल क्रोम
अगर आपके सिस्टम में कोई पीडीएफ रीडर नहीं है और एक पीडीएफ फाइल खोलने की ज़रूरत है तो परेशान होने की बात नहीं। पीडीएफ फाइल को सीधे क्रोम के नए टैब पर ड्रैग करके ड्रॉप कर दें। यह फाइल खुल जाएगा।

7. टास्क मैनेजर
आप उन वेबपेज को शट डाउन कर सकते हैं जो अपलोड होने में ज्यादा वक्त ले रहे हैं। इसके लिए आपको ब्राउज़र बंद करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा करने के लिए सेटिंग्स के बाद मोर टूल्स में जाएं, फिर टास्क मैनेजर में। टास्क मैनेजर में आप हर टैब द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मैमोरी और सीपीयू रिसोर्स के बारे में भी जान पाएंगे।

क्या आप भी गूगल क्रोम के किसी मज़ेदार फ़ीचर के बारे में जानते हैं। नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें बताएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Chrome, Google Chrome Browser
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.