इंटेल ने डिजिटल इंडिया के तहत तीन नई परियोजनाएं पेश की

इंटेल ने डिजिटल इंडिया के तहत तीन नई परियोजनाएं पेश की
विज्ञापन
इंटेल इंडिया ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल कार्यक्रम को बल देने के लिए तीन नए नवाचार कार्यक्रमों की घोषणा की। कंपनी ने तीन परियोजनाएं लांच की, जो ग्रामीण इलाकों में जमीनी स्तर पर डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए हैं और दूसरी श्रेणी तथा अन्य छोटे शहरों में नागरिकों का कौशल बढ़ाएंगे और स्थानीय स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देंगे।

इंटेल कारपोरेशन के एशिया प्रशांत एवं जापान के लिए महाप्रबंधक रॉबी स्विनेन ने कहा, "हम डिजिटल इंडिया जैसे विभिन्न अभियानों में सरकार के साथ अपने सहयोग के द्वारा हुई प्रगति से उत्साहित हैं। इसके द्वारा प्रौद्योगिकी एवं रचनात्मकता भारत की मुख्य धारा में समाविष्ट हो रही है।"

अपने 'एक कदम उन्नति की ओर' अभियान को आगे बढ़ाते हुए इंटेल इंडिया ने हरियाणा में पहली बार करनाल में अपना नया उन्नति केंद्र एट कॉमन सर्विस सेंटर (यूके एट सीएससी) ई-लांच किया।

यूके एट सीएससी राज्य के लोगों के लिए साझा डिजिटल लर्निग सेंटर के रूप में काम करेगा।

इंटेल इंडिया सरकार के साथ काम करते हुए इस साल 10 राज्यों में 100 यूके एट सीएससी सुविधाओं का नेटवर्क विकसित करने का प्रयास कर रहा है। इस तरह की 10 सुविधाएं तेलंगाना में पहले से ही कार्यशील हैं।

इंटेल इंडिया ने 'डिजिटल उन्नति' वेबसाइट की घोषणा भी की, जो सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड के सहयोग से स्थापित की जाएंगी। इससे ग्राम स्तर के उद्यमी ऑनलाइन माध्यम से यह सीख सकेंगे कि एक पर्सनल कंप्यूटर को कैसे असेंबल किया जाए एवं इससे उनका प्रौद्योगिकी ज्ञान भी बढ़ेगा।

इसके अलावा इंटेल एवं डीएसटी- इनोवेट फॉर डिजिटल इंडिया चैलेंज के पहले अध्याय की सफलता से उत्साहित होकर इंटेल इंडिया इस साल के उत्तरार्ध में इस चैलेंज को फिर से लांच करने के लिए आधार तैयार कर रही है। यह चैलेंज स्थानीय रचनात्मकता एवं उद्यमशीलता को बढ़ावा देता है और यह प्रतियोगिता नागरिकों की वास्तविक जीवन की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रौद्योगिकी समाधान आमंत्रित करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Digital India, India, Intel, Intel India, Laptops, Narendra Modi, PC

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »