IndiGo flight 6E 6115 दिल्ली से चेन्नई जा रही थी। बीच रास्ते में ही एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुंआ निकलने लगा।
Photo Credit: Dreamstime
पावरबैंक को हवाई जहाज में ले जाना प्रतिबंध के दायरे में आता है।
पावरबैंक को हवाई जहाज में ले जाना प्रतिबंधित किसलिए किया जाता है, इसका उदाहरण आज देखने को मिला जब एक हवाई जहाज में पावरबैंक ने आग पकड़ ली। IndiGo एयरलाइन की यह फ्लाइट थी जो दिल्ली से चेन्नई जा रही थी। बीच हवा में ही प्लेन में पावरबैंक में आग लग गई। इसी वजह से प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ गई। आइए जानते हैं पूरा मामला।
दिल्ली से चेन्नई जा रही IndiGo की फ्लाइट में पावरबैंक ने आग पकड़ ली। प्लेन हवा में था और इसी बीच पावरबैंक में आग लग गई। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ गई। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केबिन क्रू ने तुरंत सक्रिय रूप से घटना पर प्रतिक्रिया दी और आग को तत्काल प्रभाव से बुझाया। फ्लाइट को सुरक्षित रूप से हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।
हवाई जहाज में सवार सभी यात्री और केबिन क्रू सुरक्षित बताए जाते हैं। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि आग किन कारणों से लगी। रिपोर्ट के अनुसार IndiGo flight 6E 6115 दिल्ली से चेन्नई जा रही थी। बीच रास्ते में ही एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुंआ निकलने लगा। आग लगते देख पायलेट्स ने तुरंत फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया और राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इसे इमरजेंसी लैंड करवाया गया। यात्रा के लिए फिर दूसरा हवाई जहाज मुहैया करवाया गया।
पावरबैंक को हवाई जहाज में ले जाना प्रतिबंध के दायरे में आता है। एयरलाइन स्टैंडर्ड की जांच के बिना इन्हें नहीं ले जाया जा सकता है।
नियमों के मुताबिक पावरबैंक की कैपिसिटी तय करती है कि उसे ले जाया जा सकता है या नहीं। क्योंकि लिथियम आयन बैटरियों के लिए आग पकड़ने का खतरा रहता है।
100 Wh तक के पावरबैंक एयरलाइन की पूर्व अनुमति के बिना ले जाए जा सकते हैं। यानी 27000mAh तक के नीचे की बैटरी कैपिसिटी।
100 Wh से 160 Wh के पावरबैंक को ले जाने के लिए एयरलाइन से परमिशन लेनी होती है।
160 Wh या उससे ऊपर के पावरबैंक पैसेंजर फ्लाइट में ले जाना सख्त रूप से प्रतिबंधित होता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू