सिंगल चार्ज में 307km चलेगी भारत की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक बाइक Ultraviolette F77, सिर्फ Rs 10 हजार में करें बुक

Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक की प्री-बुकिंग भारत में 23 अक्टूबर से शुरू हो रही है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2022 11:05 IST
ख़ास बातें
  • यह इलेक्ट्रिक बाइक कई ड्राइविंग मोड्स के साथ आ सकती है।
  • इसकी टॉप स्पीड 147 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
  • सिंगल चार्ज में बाइक 307 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है।

Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक भारत में 24 नवंबर को अधिकारिक रूप से लॉन्च होने जा रही है

Ultraviolette की ओर से F77 इलेक्ट्रिक बाइक अब बुकिंग के लिए उपलब्ध है। बाइक का औपचारिक लॉन्च अगले महीने यानि कि नवंबर में होना है। लेकिन उससे पहले कंपनी ने इसकी रेंज के बारे में खुलासा कर सबको हैरान कर दिया है। Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक की रेंज 307 किलोमीटर होगी, जिसकी पुष्टि स्वयं कंपनी ने की है। यानि कि सिंगर चार्ज में आप इस बाइक को 307 किलोमीटर तक चला सकेंगे, जो कि एक इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के लिए बहुत बड़ी बात है। Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक के लिए बुकिंग भी आज से शुरू हो चुकी हैं, आप इस बाइक को अब बुक करवा सकते हैं कि जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक प्री बुकिंग

Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक की प्री-बुकिंग भारत में 23 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसमें अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। इस बाइक को सिर्फ 10 हजार रुपये देकर कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से बुक करवाया जा सकता है। बेंगलुरू स्थित कंपनी Ultraviolette अपनी F77 इलेक्ट्रिक बाइक को 24 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है, जिसमें अब एक महीने का समय रह गया है। कंपनी का कहना है कि बाइक को कई फेज में लॉन्च किया जाएगा। पहले इसे बेंगलुरू और फिर देश के दूसरे शहरों में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस पर पिछले 5 साल से काम कर रही थी और अब यह बाइक लॉन्च के करीब है। इस बाइक के लिए दुनिया के कई देशों ने रुचि दिखाई है। 
 

Ultraviolette F77 की रेंज, फीचर्स

Ultraviolette F77 में डुअल चैनल ABS दिया गया है। इसमें एडजस्टेबल सस्पेंशन के साथ ही रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी देखने को मिलेगा। यह इलेक्ट्रिक बाइक कई ड्राइविंग मोड्स के साथ आ सकती है। इलेक्ट्रिक बाइक में TFT स्क्रीन भी देखने को मिलेगी जिसमें राइडिंग के दौरान कई तरह की जानकारी भी यह दिखाएगी। इसमें दिए जाने वाले मॉडर्न फीचर्स में पोर्टेबल फास्ट चार्जर होने की बात भी समाने आई है। साथ ही स्टैंडर्ड चार्जर तो होगा ही। बाइक में व्हील कैप भी देखने को मिलेगा। क्रैश गार्ड के साथ ही इसमें होम चार्जिंग पॉड भी दिया जाएगा। 

Ultraviolette F77 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अभी इसके बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बाइक का सबसे बड़ा आकर्षण इसका बैटरी पैक है। हाल ही में कंपनी ने इसके बारे में एक इवेंट में विस्तार से बताया था। इस इलेक्ट्रिक बाइक में Power Module 2.0 बैटरी पैक दिया गया है जो देश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में मिलने वाला सबसे बड़ा है। जैसा कि पहले बताया गया है, सिंगल चार्ज में बाइक 307 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। इसकी टॉप स्पीड 147 किमी प्रति घंटा हो सकती है। अगले महीने लॉन्च होने वाली इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में कहा जा रहा है कि यह 2.9 सेकंड में 0 60 किमी प्रति घंटे और 7.5 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.