फीफा वर्ल्ड कप देखने केरल से कतर की यात्रा पर अकेले महिंद्रा थार में निकली भारतीय महिला

हाल ही में Noushi ने ब्लैक कलर की महिंद्रा थार खरीदी थी। इसे अब कतर के झंडे के रंगों से ढका गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2022 19:18 IST
ख़ास बातें
  • इस टूर्नामेंट में भारतीय फुटबॉल टीम शामिल नहीं है
  • Noushi की पसंदीदा टीम अर्जेंटीना है
  • उनकी इस यात्रा को कुछ कंपनियों ने स्पॉन्सर किया है

Noushi को ट्रैवल करना पसंद है

प्रत्येक चार वर्ष में होने वाला फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल के प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ा आयोजन होता है। यह टूर्नामेंट इस बार कतर में 20 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच हो रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय फुटबॉल टीम शामिल नहीं है लेकिन देश से फुटबॉल की एक फैन ने फीफा वर्ल्ड कप देखने और अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिए कतर की यात्रा करने का फैसला किया है। यह यात्रा सामान्य नहीं है क्योंकि Naaji Noushi इसे महिंद्रा थार में सवार होकर केरल से करेंगी। 

उनकी इस यात्रा को केरल के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर Antony Raju ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोयंबटूर के जरिए मुंबई पहुंचने के बाद Noushi और उनकी थार एक शिप पर सवार होकर ओमान तक जाएंगे। ओमान से Noushi दोबारा सड़क के जरिए यात्रा करेंगी और संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब होते हुए कतर पहुंचेंगी। उन्होंने बताया, "मेरी योजना 10 दिसंबर को कतर पहुंचने और फाइनल देखने की है। मैं इस ट्रिप को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम और Lionel Messi बहुत पसंद हैं। मैं वास्तव में अपनी पसंदीदा टीम को कप उठाते देखना चाहती हूं।" 

हाल ही में Noushi ने ब्लैक कलर की महिंद्रा थार खरीदी थी। इसे अब कतर के झंडे के रंगों से ढका गया है। इस SUV पर उन सभी कंपनियों के स्टीकर्स लगाए गए हैं जो Noushi की इस यात्रा को स्पॉन्सर कर रही हैं। Noushi ने बताया कि उनके पास पहले से ओमान का ड्राइविंग लाइसेंस है, जिसे उन्होंने इंटरनेशनल लाइसेंस में तब्दील कराया है। 

उन्होंने कहा, "मैं भारतीय टीम के फीफा वर्ल्ड कप में खेलने का सपना देखती हूं। इस ट्रिप के जरिए मैं फुटबॉल के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत में बने व्हीकल से पहुंचने की कोशिश कर रही हूं।" इससे पहले भी फीफा वर्ल्ड कप जैसे स्पोर्ट्स इवेंट्स के लिए कुछ लोगों ने अपने देश से कार के जरिए टूर्नामेंट के मेजबान देश तक पहुंचने की यात्राएं की है। हालांकि, यह शायद पहली बार है कि जब देश से कोई महिला फीफा वर्ल्ड कप के लिए अकेले इस तरह की यात्रा कर रही हैं। इस यात्रा को लेकर केरल के फुटबॉल प्रशंसक भी उत्साहित हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.