भारतीय रेलवे की बड़ी तैयारी, ला रही सुपर ऐप! टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस, फूड डिलीवरी, सब मिलेगा एक जगह!

इंडियन रेलवे की यह ऐप एक सुपर ऐप के रूप में लॉन्च की जाएगी जिसमें कई ऐप्स की सर्विसेज एक ही जगह मिलेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जनवरी 2024 11:48 IST
ख़ास बातें
  • इसके लिए रेलवे को 90 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।
  • इससे मल्टीपल ऐप्स की जरूरत खत्म हो जाएगी।
  • ज्यादा यूजर्स तक रेलवे की डिजिटल सर्विसेज पहुंच सकेंगीं।

भारतीय रेलवे जल्द ही एक ऐसा ऐप लॉन्च करने वाली है जिसमें यूजर को कई तरह की सर्विसेज एक ही जगह पर मिल जाया करेंगी।

भारतीय रेलवे जल्द ही एक ऐसा ऐप लॉन्च करने वाली है जिसमें यूजर को कई तरह की सर्विसेज एक ही जगह पर मिल जाया करेंगी। मसलन, टिकट बुक करने के साथ-साथ इस ऐप से पीएनआर (PNR) स्टेटस भी चेक किया जा सकेगा, ट्रेन ट्रैकिंग भी की जा सकेगी, फूड डिलीवरी भी शामिल होगी। यानी कि रेलवे एक सुपर ऐप डेवलप करने पर काम कर रही है। अभी इंडियन रेलवे की अधिकारिक ऐप पर कई सर्विसेज उपलब्ध नहीं है जिसके लिए यूजर को कई बार थर्ड पार्टी ऐप्स का भी सहारा लेना पड़ता है। या फिर मल्टीपल ऐप्स को डाउनलोड करना पड़ता है। लेकिन इस ऐप के आने के बाद सभी सर्विसेज एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने की बात कही जा रही है। 

इंडियन रेलवे की यह ऐप एक सुपर ऐप के रूप में लॉन्च की जाएगी जिसमें कई ऐप्स की सर्विसेज एक ही जगह मिलेगी। जैसे यूटीएस (Unreserved Ticketing System), रेल मदद, और नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम। ऐप को तैयार करने के बाद 3 साल तक इसके संचालन के लिए रेलवे को 90 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। ET की रिपोर्ट के अनुसार, ऐप को रेलवे मंत्रालय के स्वामित्व वाली ऑटोनॉमस बॉडी सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) डेवलप करेगी। 
Advertisement

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, अब यूजर को रेलवे की जानकारी के लिए ज्यादा ऐप्स के डाउनलोड नहीं करने होंगे। इससे यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होगा। क्योंकि सभी तरह की रेलवे सर्विसेज एक ही ऐप में मिल जाया करेंगीं। ऊपर बताई गई तीन ऐप्स की सर्विसेज तो इसमें शामिल होंगी ही, साथ में अन्य रेलवे ऐप्स की सर्विसेज जैसे फ्लाइट टिकट बुकिंग, इन-ट्रेन फूड डिलीवरी, टिकट पर्चेज मैनेजमेंट जैसे ऐप्स की सर्विसेज भी ये उपलब्ध करवाएगी। रेलवे की अन्य ऐप्स करोड़ों बार डाउनलोड की जा चुकी हैं, लेकिन सुपर ऐप के आने के बाद सभी तरह की जानकारी चुटकी में यूजर्स तक उपलब्ध होगी। 

सिंगल ऐप के आने के बाद ज्यादा यूजर्स तक रेलवे की डिजिटल सर्विसेज पहुंच सकेंगीं। इससे मल्टीपल ऐप्स की जरूरत खत्म हो जाएगी। रेलवे की ओर से इससे पहले पिछले साल अप्रैल में एक और ऐप लॉन्च किया गया था। पश्चिमी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए 'यात्री ऐप' (Yatri App) लॉन्च किया था। 'यात्री ऐप' (Yatri App) ऐसा ऐप है जिस पर पैसेंजर ट्रेन का लाइव स्टेटस देखने के साथ ही अनाउंसमेंट, लेटेस्ट टाइम टेबल, मुख्य रेलवे स्टेशनों के मैप आदि भी देख सकते हैं। ऐप को Google Play Store के साथ ही Apple Store से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा ऐप रेलवे वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , indian railway app

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.