भारत की चीन को घेरने की तैयारी! वियतनाम को गिफ्ट किया हथियारों से लैस INS Kirpan, जानें इसकी ताकत

दोनों देश मिलकर अपनी समुद्री सुरक्षा को बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जुलाई 2023 20:43 IST
ख़ास बातें
  • हुए भारत ने अपने मित्र देश वियतनाम को आईएनएस कृपाण किया गिफ्ट
  • मिसाइल दागी वारशिप 90 मीटर लंबा है और 10.45 मीटर चौड़ा
  • 1991 से 2023 तक सर्विस में रहा आईएनएस कृपाण अब वियतनाम की नेवी का हिस्सा

आईएनएस कृपाण (INS Kirpan) वियतनाम को भेंट करके भारत ने चीन को घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Photo Credit: ANI

चीन की ओर से घुसपैठ गतिविधियों का अप्रत्यक्ष जवाब देते हुए भारत ने अपने मित्र देश वियतनाम को आईएनएस कृपाण (INS Kirpan) वारशिप गिफ्ट किया है। यह इन-सर्विस मिसाइल कार्वेट है जो भारत ने शनिवार को वियतनाम की नेवी को सौंप दिया। इंडियन नेवी ने इसे वियतनाम की कैम ऑफ रन खाड़ी में वियतनाम पीपल्स नेवी (VPN) के सुपुर्द कर दिया। आइए आपको बताते हैं इस मिसाइल दागी वारशिप की ताकत के बारे में। 

आईएनएस कृपाण (INS Kirpan) वियतनाम को भेंट करके भारत ने चीन को घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दिया है। आईएनएस कृपाण (INS Kirpan) के सौंपे जाने के बाद दोनों देशों के बीच मैत्री संबंध और भी गहरा हो गया है। ANI के अनुसार, ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने अपने किसी पड़ोसी मित्र को कोई पूरी तरह ऑपरेशनल वॉरशिप भेंट किया हो। भारतीय नेवी चीफ एडमिरल आर हरी कुमार ने इसे भारत से सेवा निवृ्त किया और वियतनाम की नेवी को सौंप दिया। 

INS Kirpan सन् 1991 से ही भारतीय नेवी के पूर्वी बेड़े का हिस्सा रहा है। पिछले 32 सालों में इसे कई मिशनों में इस्तेमाल किया गया। वियतनाम को यह वारशिप सौंपने के बाद भारत की दक्षिणी चीन सागर में ताकत बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान एडमिरल कुमार ने कहा कि वियतनाम भारत के लिए इंडो-पैसिफिक विजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए कृपाण का वियतनाम को सौंपा जाना दोनों देशों की गहरी दोस्ती की निशानी बनता है। बता दें कि एशियान देशों में वियतनाम एक महत्वपूर्ण देश गिना जाता है जिसका चीन के साथ साउथ चाइना सागर में क्षेत्र को लेकर विवाद चला आ रहा है। 

इस बीच भारत वियतनाम के लिए दक्षिणी चीन सागर में तेल अन्वेषण परियोजनाओं में मदद कर रहा है। दोनों देश मिलकर अपनी समुद्री सुरक्षा को बढ़ा रहे हैं। 1991 से 2023 तक सर्विस में रहा आईएनएस कृपाण अब वियतनाम की नेवी का हिस्सा बन चुका है। यह जहाज 90 मीटर लंबा है और 10.45 मीटर चौड़ा है। यह 12 अधिकारियों और 100 नाविकों से संचालित होता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: INS Kirpan

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.