IND vs SA Live: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कब, कहां, कैसे देखें फ्री!

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 09:17 IST
ख़ास बातें
  • पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से 18 नवंबर के बीच खेला जाएगा।
  • सीरीज का लाइव टेलीकास्ट आप अपने टीवी पर देख सकते हैं।
  • मैच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होने जा रही है।

Photo Credit: BCCI

IND vs SA 1st Test Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। दोनों ही टीमें एक लम्बे अरसे के बाद टेस्ट सीरीज में एक दूसरे के सामने होंगीं। जीत के इतिहास की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आखिरी बार टेस्ट सीरीज को भारतीय जमीन पर 1999 में जीता था। उसके बाद टीम टेस्ट सीरीज में जीत का रिकॉर्ड नहीं बना पाई। एक दिन बाद दोनों टीमें फिर से आमने-सामने होंगी। इस बार एक बार फिर से भिड़ंत भारतीय जमीन पर होने वाली है। पहला मैच कोलकाता में खेला जाना है। 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होने जा रही है। कोलकाता के ईडन गार्डन में सीरीज का पहला मैच होने वाला है। यहां पर साउथ अफ्रीका टीम में टेम्बा बावुमा ऐसे टेस्ट कप्तान के रूप में मौजूद हैं जिन्होंने 10 टेस्ट खेले हैं और 9 में उन्हें जीत मिली है। शेष 1 मैच भी हार में नहीं, बल्कि ड्रा में दर्ज है। यानी मुकाबला कड़ा होने वाला है। वहीं भारतीय टीम में कौन कप्तानी संभालेगा यह देखने वाली बात होगी। 

Advertisement

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच सीरीज के सभी मुकाबले आप अपने घर बैठे देख सकते हैं। IND vs SA टेस्ट सीरीज का लाइव टेलीकास्ट आप अपने टीवी पर देख सकते हैं। इसी के साथ अगर आप अपने स्मार्ट डिवाइसेज जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि पर ये मैच फ्री में देखना चाहते हैं तो इसके बारे में भी हम आपको पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। 

IND vs SA 1st Test Live मैच कब, और कहां खेला जाएगा?

IND vs SA पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से 18 नवंबर के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

IND vs SA 1st Test Live मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND vs SA पहला टेस्ट मैच सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 9 बजे के लगभग होगा।  

Advertisement

IND vs SA 1st Test Live मैच टीवी पर कैसे देखें?

IND vs SA पहला टेस्ट मैच टीवी पर लाइव देखा जा सकता है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। 

IND vs SA 1st Test Live मैच ऑनलाइन कैसे देखें फ्री

IND vs SA पहला टेस्ट मैच ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम के जरिए भी देखा जा सकता है। यह टेस्ट सीरीज आप जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। अगर आपके पास जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन पहले से है तो मैच का मजा फ्री में ले सकते हैं। इसके अलावा जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर भी यह मैच लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। 

Advertisement


 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.