भारत ने Agni Prime बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, पाकिस्तान पूरी रेंज में, अग्नि-3 से है आधा वजन!

अग्नि प्राइम मिसाइल के अलावा भारत के पास पहले से ही अग्नि 1 (Agni-1) से लेकर अग्नि 5 (Agni-5) तक मिसाइलें हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2022 21:04 IST
ख़ास बातें
  • अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल एक मध्यम दूरी मारक क्षमता वाला हथियार है।
  • इसका परीक्षण ओडिशा तट पर किया गया है।
  • इससे पहले इसका परीक्षण 18 दिसंबर 2021 को किया गया था।

अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल 1000km से 2000km तक की रेंज में वार कर सकती है।

भारत ने नई जेनरेशन की अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक टेस्ट कर लिया है। यह टेस्ट कल यानि शुक्रवार को सुबह 9.45 बजे किया गया है। परीक्षण ओडिशा तट पर किया गया है। डिफेंस ऑफिशिअल की ओर से कहा गया है कि मिसाइल ने परीक्षण के दौरान अपनी अधिकतम रेंज हासिल की है। मिसाइल ने सारे जरूरी टेस्ट पास किए हैं, ऐसा कहा गया है। साथ ही, अपने निशाने पर मिसाइल एकदम खरी उतरी है और इसने लक्ष्य की सटीकता को बखूबी निभाया। 

अग्नि प्राइम मिसाइल नई पीढ़ी की मिसाइल है और यह मॉडर्न तकनीक से लैस है। शुक्रवार तड़के इसका सफल परीक्षण अब्दुल कलाम आईलैंड के लॉन्चिंग कॉम्प्लेक्स 4 से किया गया है। इसके बारे में कहा गया है कि यह अपने साथ 1.5 टन तक परमाणु असले को लेकर जा सकती है। अधिकारियों के अनुसार यह 2 हजार किलोमीटर तक की रेंज में वार कर सकती है। मिसाइल 10.5 मीटर लम्बी और 1.5 मीटर चौड़ी है। 

न्यू जेनरेशन अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल एक मध्यम दूरी मारक क्षमता वाला हथियार है। इसे MIRV कहा गया है जिसका मतलब होता है मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल। साधारण भाषा में समझें तो यह एक बार छोड़े जाने पर कई निशानों को टारगेट कर सकती है। इससे पहले इसका परीक्षण 18 दिसंबर 2021 को किया गया था। उस वक्त भी यह परीक्षण में सफल हुई थी। बाकी मिसाइलों के मुकाबले यह डिजाइन में पतली भी है। 

अग्नि प्राइम मिसाइल के अलावा भारत के पास पहले से ही अग्नि 1 (Agni-1) से लेकर अग्नि 5 (Agni-5) तक मिसाइलें हैं। भारत अग्नि सीरीज की सभी मिसाइलों का सफलतापूर्वक टेस्ट कर चुका है। धीरे धीरे बदलते समय के साथ देश मिसाइलों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस कर रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  4. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  2. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  3. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  4. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  5. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  6. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  7. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  8. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  9. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  10. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.