E-Passport: UAE में भारतीयों को मिलेगा नया चिप वाला ई-पासपोर्ट, ऐसे करें अप्लाई

ई-पासपोर्ट में एक हाई सिक्योरिटी माइक्रो चिप होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2025 08:15 IST
ख़ास बातें
  • GPSP 2.0 के अंतर्गत जारी किए जाएंगे नए पासपोर्ट
  • ई-पासपोर्ट में एक उच्च सुरक्षा युक्त माइक्रो-चिप होगी
  • इसमें धारक का डिजिटल डेटा सुरक्षित रूप से संजोया रहेगा

अब संयुक्‍त अरब अमीरात में सभी भारतीय नागरिकों को एम्बेडेड चिप वाले ई-पासपोर्ट जारी किये जाएंगे।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले भारतीयों के लिए अबूधाबी में भारतीय दूतावास ने आधुनिक पासपोर्ट सिस्टम शुरू किया है। अब दुबई के NRIs के लिए एक नया और एडवांस्ड पासपोर्ट लागू होगा जिसमें चिप भी लगी होगी। इस चिप में पासपोर्ट धारक की पूरी जानकारी सुरक्षित रहेगी। पासपोर्ट की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है। आइए जानते हैं कैसे काम करेगा यह सिस्टम और इस नए पासपोर्ट के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन। 

अबूधाबी में भारतीय दूतावास ने एक आधुनिक पासपोर्ट प्रणाली शुरू की है जो 28 अक्टूबर से प्रभाव में आ चुकी है। जिसके बाद अब संयुक्‍त अरब अमीरात में सभी भारतीय नागरिकों को एम्बेडेड चिप वाले ई-पासपोर्ट जारी किये जाएंगे। ई-पासपोर्ट तकनीकी रूप से काफी एडवांस्ड होगा और इसे बनवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। भारत सरकार ने UAE में चिप वाले ई-पासपोर्ट (ePassport) की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। GPSP 2.0 के अंतर्गत जारी किए जाने वाले ई-पासपोर्ट में एक उच्च सुरक्षा युक्त माइक्रो-चिप होगी, जिसमें धारक का डिजिटल डेटा सुरक्षित रूप से संजोया रहेगा।

पुराने पासपोर्ट का क्या होगा?
विदेश मंत्रालय (MEA) ने यह भी साफ कर दिया है कि पुराने सामान्य पासपोर्ट भी फिलहाल पूरी तरह वैलिड रहेंगे। मौजूदा वैधता तक धारक पुराने पासपोर्ट का इस्तेमाल करते रहेंगे। यूजर्स को अभी तुरंत उन्हें बदलने की आवश्यकता नहीं है। चरणबद्ध तरीके से यूजर्स को नए पासपोर्ट उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। 

क्या है नया ई-पासपोर्ट और इसका लाभ?
ई-पासपोर्ट पारंपरिक पासपोर्ट जैसा ही एक दस्तावेज है जो पेपर फॉर्म में ही रहता है। लेकिन इसमें एक रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) चिप और एक एंटीना लगा होता है। इसमें पासपोर्ट होल्डर के पर्सनल डिटेल्स और बायोमेट्रिक डेटा सेव रहता है। ई-पासपोर्ट के कवर पर नीचे की ओर सुनहरे रंग का एक छोटा प्रतीक अंकित होता है, जो इसके इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप को दर्शाता है। इसके अलावा पासपोर्ट नंबरिंग सिस्टम भी अब बदल गया है। नए पासपोर्ट में दो अक्षरों के बाद 6 अंकों का क्रम होगा, जबकि पुराने पासपोर्ट में एक अक्षर और 7 अंकों का क्रम रहता था। 

नए पासपोर्ट में लगी चिप की मदद से पासपोर्ट की पहचान को वैश्विक स्तर पर तेजी से और सुरक्षित तरीके से वैरीफाई करने में मदद मिलती है। यानी वैरीफिकेशन अब पहले से ज्यादा तेज होगी और धारक की जानकारी भी ज्यादा सुरक्षित होगी। आवेदक अब पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP) पोर्टल के माध्यम से अपनी फ़ोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। इससे बीएलएस इंटरनेशनल केंद्रों पर भीड़ और प्रतीक्षा समय में कमी आएगी।

Advertisement

ई-पासपोर्ट के लिए कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आप portal.passportindia.gov.in पर जाएं। यहां पर होम पेज पर आपको Register Now का बटन दिखेगा। इस पर क्लिक करें। 
  • रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें। अब Login पर जाकर अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड को भरकर लॉगिन कर लें। 
  • इसके बाद Applicant Home Page पर जाकर नया एप्लिकेशन बनाएं। 
  • यहां पर आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी भर दें। इसके बाद Submit पर क्लिक कर दें। अब सब्मिट किए गए फॉर्म का प्रिंट ले लें। 
  • यहां शेयर किए गए लिंक के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक करें और जरूरी दस्तावेजों के साथ बीएलएस इंटरनेशनल के संबंधित केंद्र पर जाएं।
     
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.