भारत के पास हैं दो AI, पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, क्‍या समझाया? जानें

PM Modi : प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के और हमारे पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तो है ही, लेकिन भारत के पास एक दूसरा एआई (एस्पिरेशनल इंडिया) भी है।

विज्ञापन
Written by IANS, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2024 12:03 IST
ख़ास बातें
  • एनडीटीवी वर्ल्‍ड समिट में बोले पीएम मोदी
  • कहा, भारत के पास हैं दो एआई
  • क्‍लाइमेट चेंज और अन्‍य मुद्दों पर भी बात

पीएम मोदी ने कहा, "जलवायु परिवर्तन का संकट आज पूरी मानवता का संकट बन गया है।

Photo Credit: @ndtv

PM Modi NDTV World Summit 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एनडीटीवी वर्ल्‍ड समिट की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम ने कहा कि हमारे पास डबल एआई है। उन्‍होंने बताया कि दुनिया के और हमारे पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तो है ही, लेकिन भारत के पास एक दूसरा एआई (एस्पिरेशनल इंडिया) भी है। जब एस्पिरेशनल इंडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की यात्रा होती है, तब विकास की गति तेज होना स्वाभाविक है। पीएम ने कहा कि दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की एक किरण बना है। जब दुनिया चिंता में डूबी है, तब भारत आशा का संचार कर रहा है। 

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 में उन्‍होंने बताया कि 21वीं सदी मानव इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण समय है, जिसकी तीन बड़ी जरूरतें हैं- 'स्थिरता', 'स्थायित्व' और 'समाधान'। ये तीनों मानवता के बेहतर भविष्य के लिए सबसे जरूरी शर्तें हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत आज यही कोशिश कर रहा है। इसमें भारत की जनता का एकनिष्ठ समर्थन है। छह दशक में पहली बार देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार को अपना जनादेश दिया है। ये स्थिरता का संदेश है। 

पीएम मोदी ने कहा, "जलवायु परिवर्तन का संकट आज पूरी मानवता का संकट बन गया है। इसमें भी भारत लीड लेने की कोशिश कर रहा है। ग्लोबल क्लाइमेट चेंज में भारत का योगदान न के बराबर है। फिर भी भारत में हमने ग्रीन ट्रांजिशन को अपनी ग्रोथ का ईंधन बनाया है। आज 'स्थायित्व' हमारी डेवलप प्लानिंग के कोर में है। आप हमारी 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' को देख लें। खेतों में सोलर पंप लगाने की स्कीम को देख लें या इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम हो, सभी में ग्रीन भविष्य को लेकर एक मजबूत प्रतिबद्धता ही पाएंगे।"

पीएम ने कहा कि भारत में डिजिटल फ्यूचर पर चर्चा करने के लिए इंटरनैशनल असेंबली हुई। भारत में ग्लोबल फिनटैक फेस्टिवल हुआ। तीसरी बार बनी सरकार का कामकाज गिनाते हुए उन्‍होंने बताया कि देश में 15 नई वंदे भारत चली हैं। 8 एयरपोर्ट पर काम चल रहा है। युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। 
Advertisement

एनडीटीवी वर्ल्‍ड समिट में देश-दुनिया के बड़े चेहरे मौजूद हैं। भूटान के पीएम दाशो शेरिंग तोबगे, बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली और ब्रिटेन के पूर्व पीएम लॉर्ड डेविड कैमरन इसमें मौजूद हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  2. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  4. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  5. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  6. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  7. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  8. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.