भारत में 6G की जबरदस्त तैयारी, गांव से लेकर आसमान तक चलेगा तेज इंटरनेट

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद ने 6G टेक्नोलॉजी में बढ़त हासिल की है, जिससे यह साफ होता है कि भारत में इसमें एक अहम भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 सितंबर 2025 12:18 IST
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनियां 5G का पूरे देश में विस्तार करने का काम कर रही हैं।
  • IIT हैदराबाद ने 6G टेक्नोलॉजी में बढ़त हासिल की है।
  • IIT हैदराबाद 6G की ग्रोथ में सबसे आगे है।

फास्ट इंटरनेट पर तेजी से काम चल रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Marc-Olivier Jodoin

भारत में जहां कई टेलीकॉम कंपनियां 5G का पूरे देश में विस्तार करने का काम कर रही हैं। वहीं साथ ही साथ 6G पर भी काम होने लगा है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद ने 6G टेक्नोलॉजी में बढ़त हासिल की है, जिससे यह साफ होता है कि भारत में इसमें एक अहम भूमिका निभाएगा। इंस्टीट्यूट के प्रमुख टेलीकम्युनिकेशन रिसर्चर प्रोफेसर किरण कुची ने कहा कि यह 2030 तक लागू होने की उम्मीद है। 6G सिर्फ 5G से तेज ही नहीं बल्कि यह शहरी, ग्रामीण, घर के अंदर, बाहर, जमीन, समुद्र और आकाश में बेहतर हाई-स्पीड कनेक्टिविटी को AI के साथ जोड़ेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

IIT हैदराबाद 6G की ग्रोथ में सबसे आगे है। उन्होंने आगे कहा कि कई सरकारी संस्थानों और डिपार्टमेंट के सपोर्ट के साथ इंस्टीट्यूट पहले ही 7 GHz बैंड में 6G प्रोटोटाइप, एडवांस MIMO (मल्टीपल-इनपुट मल्टीपल-आउटपुट) एंटीना एरेज और LEO (लो अर्थ ऑर्बिट) और GEO (जियोस्टेशनरी ऑर्बिट) दोनों ऑर्बिट के लिए सैटेलाइट-कंप्लाइंट सिस्टम का प्रदर्शन कर चुका है। हर दशक में दुनिया मोबाइल टेक्नोलॉजी की एक नई जनरेशन की शुरुआत करती है। 5G को 2010-2020 के बीच स्टैंडर्ड किया गया था। भारत ने 2022 में 5G की शुरुआत की और अभी भी पूरे भारत में इसका विस्तार हो रहा है। 6G को स्टैंडर्ड बनाने पर काम 2021 में शुरू हुआ और ग्लोबल स्टैंडर्ड के 2029 तक और इसके 2030 के करीब लागू होने की उम्मीद है।

Advertisement

IIT हैदराबाद में डिजाइन किया गया लो-पावर वाला सिस्टम-ऑन-चिप पहले से ही नागरिक और डिफेंस उपयोग के लिए स्थलीय और सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। अब प्रयास हो रहा है कि इसका हाई परफॉर्मेंस वाले 6G-AI चिपसेट में विस्तार हो। इन इनोवेशन को स्टार्ट-अप्स में तैयार किया जा रहा है, ग्लोबल स्टैंडर्ड में शामिल किया जा रहा है और कमर्शियलाइजेशन की ओर बढ़ाया जा रहा है, जिससे यह साफ हो सके कि भारत की टेक्नोलॉजी ग्लोबल स्टैंडर्ड में आए।

6G से AR/VR अनुभव बेहतर होने के साथ, AI सपोर्ट वाले डिवाइस, ऑटोनोमस मोबिलिटी और इंटेलीजेंट IoT में पावर मिलने की उम्मीद है। तेज इंटरनेट खेतों, फैक्टरी, स्कूल, अस्पतालों और डिफेंस से लेकर आपदा में मदद के लिए AI के साथ मिलकर काम करेगा और लोगों के जीवन को प्रभावित करेगा। जैसे-जैसे 6G के लिए ग्लोबल स्टैंडर्ड तैयार हो रहे हैं, भारत के स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास के नतीजे भी सामने आने लगे हैं। नेटवर्क, डिवाइस, एआई ऐप्लिकेशन और फैबलेस चिप डिजाइन में देश के स्तर पर इनोवेशन से भारत उपभोग करने के साथ-साथ ग्लोबल स्तर पर सप्लायर और स्टैंडर्ड तय करने के तौर पर स्थापित होने के लिए तैयार हैं। 2030 तक जब दुनिया 6G को अपनाना शुरू करेगी, भारत अपनी टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट और अपनी कंपनियों और अपने इकोसिस्टम के साथ तैयार होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  7. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  8. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  9. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  10. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.