IIM बोधगया में स्टूडेंट्स को इस बार मिला 48.5 लाख रुपये का सैलरी पैकेज

IIM Bodhgaya में 2022-23 के लिए हुए प्लेसमेंट सेशन में स्टूडेंट्स को 48.58 लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया गया है जो कि पिछले साल की तुलना में दोगुना सैलरी पैकेज है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जनवरी 2023 08:18 IST
ख़ास बातें
  • प्लेसमेंट सेशन में स्टूडेंट्स को दोगुना पैकेज ऑफर किया गया है।
  • इस बार के प्लेसमेंट सेशन में 70 से ज्यादा कंपनियां शामिल हुईं।
  • 2022-23 के लिए हुए प्लेसमेंट सेशन में स्टूडेंट्स को 48.58 लाख रुपये पैकेज

कॉलेज में इस बार के प्लेसमेंट सेशन में 70 से ज्यादा कंपनियां शामिल हुईं।

Photo Credit: IIMBG

आईआईएम बोधगया (IIM Bodhgaya) में इस साल के प्लेसमेंट सेशन में स्टूडेंट्स को दोगुना पैकेज ऑफर किया गया है। 2021 के मुकाबले इस बार औसत पैकेज डबल होकर पेश किया गया जो कि 48.5 लाख के करीब रहा। वहीं, पिछले साल यह पैकेज 23.83 लाख रुपये था। इस बार के प्लेसमेंट सेशन में 70 से ज्यादा कंपनियां शामिल हुईं। इनमें बैंकिंग क्षेत्र से भी कई बड़ी कंपनियां शामिल थीं। एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एसबीआई कैपिटल जैसे कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल थे। 

IIM Bodhgaya में 2022-23 के लिए हुए प्लेसमेंट सेशन में स्टूडेंट्स को 48.58 लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया गया है जो कि पिछले साल की तुलना में दोगुना सैलरी पैकेज है। इंस्टीट्यूट ने अपनी इस साल की प्लेसमेंट रिपोर्ट में जानकारी दी है। डॉमेस्टिक पैकेज की बात करें तो यह औसत रूप में 16 लाख रुपये रहा जबकि मीडियम डॉमेस्टिक पैकेज 15.25 लाख रुपये रहा। अगर 2021 से तुलना करें तो पिछले साल यह क्रमश: 12 लाख 11.68 लाख था। यानि कि इस बार के पैकेज में 34 और 22 प्रतिशत की बढ़त हुई है। प्लेसमेंट ड्राइव में आईटी, ई-कॉमर्स, एफएमसीजी, कंसल्टिंग, मेन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों से कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इसमें 70 कंपनियां शामिल थीं। 

2022 के इस प्लेसमेंट सेशन में 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इनमें से सबसे ज्यादा ऑफर बीएफएसआई क्षेत्र की ओर से मिले। छात्रों को मिले कुल जॉब ऑफर्स में से 50 प्रतिशत इसी क्षेत्र से थे। साथ ही बैंकिंग क्षेत्र से भी कई बड़ी कंपनियों ने इस प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया था। जिसमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एसबीआई कैपिटल, बीएनवाई मेलन, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, स्पाइस मनी, कोटक महिंद्रा बैंक जैसे बैंक शामिल थे। 

इसके अलावा, देश के विभिन्न आईआईटी कॉलेजों में प्लेसमेंट ड्राइव जारी है जिनमें से कुछ कॉलेजों ने पहले फेज की समाप्ति की घोषणा कर दी है। हाल ही में IIT गुवाहाटी में प्लेसमेंट ड्राइव के पहले फेज की समाप्ति की घोषणा की गई है। इस बार आईआईटी गुवाहाटी में 2.4 करोड़ रुपये का अधिकतम सालाना सैलरी पैकेज ऑफर किया गया है। इस बार की प्लेसमेंट ड्राइव में Amazon, Google और Microsoft जैसी दिग्गज कंपनियों ने हिस्सा लिया था। कॉलेज के कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच को सबसे ज्यादा और सबसे अच्छे पैकेज ऑफर किए गए। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.