IFA 2025 में Dreame का हाई-टेक शो, पेश किए स्मार्ट वैक्यूम्स

IFA 2025 में Dreame Technology ने दुनिया का पहला स्टेयर-क्लाइम्बिंग रोबोट वैक्यूम और Cyber10 Ultra रोबोट वैक्यूम लॉन्च किया, जिनमें एडवांस्ड AI और रोबोटिक आर्म टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 सितंबर 2025 17:52 IST
ख़ास बातें
  • Dreame ने IFA 2025 में दिखाया हाई-टेक रोबोट वैक्यूम क्लीनर्स का जलवा
  • Cyber X है दुनिया का पहला स्टेयर-क्लाइम्बिंग रोबोट वैक्यूम
  • Cyber10 Ultra अब रोबोटिक आर्म और मल्टी-टूल सिस्टम के साथ आता है

Dreame Cyber10 Ultra में CyberDex Hyper-Flex Arm दिया गया है

Photo Credit: Dreame Technology

IFA 2025 के दौरान Dreame Technology ने स्मार्ट होम सॉल्यूशन्स की एक रेंज पेश की। कंपनी का कहना है कि इनका मकसद लोगों के रोजमर्रा के काम को आसान बनाना है। कंपनी ने दुनिया का पहला स्टेयर-क्लाइम्बिंग रोबोट वैक्यूम, एडवांस्ड कॉर्डलेस स्टिक वैक्यूम और AI-ड्रिवन रोबोटिक लॉन मोवर्स शोकेस किए। Dreame के मुताबिक, इन इनोवेशन्स से क्लीनिंग और होम केयर से जुड़ी चुनौतियां और भी आसान हो जाएंगी। कंपनी ने फिलहाल कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, IFA 2025 में पेश किए गए प्रोडक्ट्स को लेकर Dreame का कहना है कि इन्हें ग्लोबल मार्केट्स में जल्द रोलआउट किया जाएगा।

Dreame Cyber X को कंपनी ने एक कॉन्सेप्चुअल ब्रेकथ्रू बताया है, जो मल्टी-फ्लोर क्लीनिंग को पूरी तरह ऑटोमैटिक बना सकता है। इस वैक्यूम का सबसे बड़ा फीचर है Bionic QuadTrack स्टेयर-क्लाइम्बिंग सिस्टम, जिसकी मदद से यह 25 सेंटीमीटर ऊंचाई तक की सीढ़ियां 0.2 मीटर/सेकंड की स्पीड से चढ़ सकता है। इसमें ट्रिपल ब्रेकिंग प्रोटेक्शन और रबर ट्रैड्स दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग सरफेस पर बेहतर ग्रिप मिलती है। साथ ही Smart 3DAdapt Vision System रियल-टाइम में सीढ़ियों को स्कैन कर सुरक्षित मूवमेंट सुनिश्चित करता है। Cyber X और QuadTrack दोनों में 6,400mAh की बैटरी दी गई है, जिससे यह एक बार में पांच फ्लोर तक कवर कर सकता है।

इसके अलावा कंपनी ने Dreame Cyber10 Ultra भी पेश किया, जिसे दुनिया का पहला ऐसा रोबोट वैक्यूम कहा जा रहा है जिसमें ग्रैबिंग रोबोटिक आर्म और मल्टी-टूल सिस्टम शामिल है। यह 500 ग्राम तक के ऑब्जेक्ट्स उठाने और हिलाने की क्षमता रखता है।

Cyber10 Ultra में CyberDex Hyper-Flex Arm दिया गया है, जो इंसानी मूवमेंट की तरह काम करता है और 33 सेंटीमीटर तक फैल सकता है। यह आर्म अलग-अलग टूल्स जैसे ब्रश और वैक्यूम नोजल को खुद ही ऑपरेट कर सकता है। 40 सेंटीमीटर तक की रीच के साथ यह तंग जगहों और कोनों को भी साफ कर सकता है।

कंपनी के मुताबिक, Cyber10 Ultra में 360° TriSight Vision System दिया गया है, जिसमें 3D मैपिंग, RGB और इन्फ्रारेड कैमरा, और लेजर सेंसर शामिल हैं। इसकी मदद से रोबोट तारों और फर्नीचर जैसी बाधाओं से बचते हुए घर के हर कोने तक पहुंच सकता है।

Advertisement

IFA 2025 में दिखाए गए इन दोनों कॉन्सेप्ट्स से Dreame ने साफ कर दिया है कि कंपनी का फोकस अब केवल रोबोट वैक्यूम पर नहीं, बल्कि स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी को अगले लेवल तक ले जाने पर है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.