• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • धांसू लुक के साथ Hyundai Verna 2023 का टीजर जारी, महज 25 हजार रुपये में करें बुकिंग, जानें कैसे

धांसू लुक के साथ Hyundai Verna 2023 का टीजर जारी, महज 25 हजार रुपये में करें बुकिंग, जानें कैसे

Hyundai Verna 2023 की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से शुरू हो गई है। सिर्फ 25 हजार रुपये में इस सेडान को कंपनी की ऑफिशियल साइट से बुक कर सकते हैं।

धांसू लुक के साथ Hyundai Verna 2023 का टीजर जारी, महज 25 हजार रुपये में करें बुकिंग, जानें कैसे

Photo Credit: Hyundai India

Hyundai Verna 2023 में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है।

ख़ास बातें
  • Hyundai ने हाल ही में नई Hyundai Verna 2023 का टीजर जारी किया है।
  • नई Hyundai Verna नया और स्पोर्टी 1.5 लीटर का टर्बो GDi पेट्रोल इंजन दिया
  • Hyundai Verna 2023 को 25 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
दिग्गज कोरियन ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai ने हाल ही में नई Hyundai Verna 2023 का टीजर जारी किया है। कंपनी द्वारा जारी की गई फोटो में नई Verna की झलक नजर आ रही है। टीजर से यह साफ होता है कि हुंडई की अपडेटेड सेडान जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाली है। कंपनी ने ऑफिशियल साइट पर हुंडई वर्ना की बुकिंग भी शुरू कर दी है। सबसे खास बात यह है कि इस बार यह सेडान सिर्फ पेट्रोल में ही आने वाली है, क्योंकि ऑफिशियल साइट पर सिर्फ पेट्रोल वर्जन ही प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। आइए Hyundai Verna 2023 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Hyundai Verna 2023 की बुकिंग


नई Hyundai Verna 2023 की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक सिर्फ 25 हजार रुपये में इस सेडान को कंपनी की ऑफिशियल साइट या फिर अपने नजदीकी हुंडई डीलरशिप से जाकर बुक कर सकते हैं। कीमत की बात की जाए तो नई हुंडई वर्ना की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 9.64 लाख रुपये हो सकती है।
 

Hyundai Verna 2023 का इंजन और पावर


नई Hyundai Verna नया और स्पोर्टी 1.5 लीटर का टर्बो GDi पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। ट्रांसमिशन की बात की जाए तो यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल (6MT) और 7-स्पीड ड्यूल क्लर ट्रांसमिशन (7DCT) के ऑप्शन में आएगा। यह 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन में भी उपलब्ध होगी जो 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (6MT) और इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT) से लैस है।

नई Hyundai Verna बेहतर परफॉर्मेंस के साथ ग्राहकों को शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए तैयार है। नई सेडान 4 ट्रिम ऑप्शन में उपलब्ध होगी। कंपनी ने इस सेडान को एडवांस सिक्योरिटी, फीचर्स और कंफर्ट देने के लिए डिजाइन किया है। इंटीरियर की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 Hyundai Verna में दमदरा फीचर्स के साथ एक बड़ा केबिन होने की संभावना है। इंटीरियर फीचर्स में USB चार्जर, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, एक मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और रियर एसी वेंट शामिल हो सकता है। नई वर्ना में एक ड्यूल-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सेटअप मिल सकता है जो कि लेटेस्ट कनेक्टिविटी ऑप्शंस से लैस होगा। इसके अलावा सेफ्टी के लिए नई वर्ना में एडवांस ड्राइवर एसिस्टेंट सिस्टम (ADAS) और कई एयरबैग मिलने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »