दिवाली पर Hyundai Verna को बना दिया रॉकेट लॉन्चर, अब खा रहे हैं जेल की हवा

पुलिस ने दिल्ली के DLF फेज-3 थाने में मुकदमा दर्ज किया और सिकंदरपुर से तीनों युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम नकुल, जतिन और कृष्ण बताया गया है।

दिवाली पर Hyundai Verna को बना दिया रॉकेट लॉन्चर, अब खा रहे हैं जेल की हवा

इस मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है

ख़ास बातें
  • सड़कों पर चलती Hyundai Verna कार के बूट के ऊपर स्काई शॉट जला रहे थे
  • युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है
  • DLF फेज-3 थाने में मुकदमा दर्ज किया और ये सिकंदरपुर से गिरफ्तार किए गए
विज्ञापन
दिल्ली में इस साल भी पिछले कुछ सालों की तरह पटाखे चलाने पर पाबंदी थी, लेकिन उसके बावजूद लोगों ने दिवाली पर जमकर आतिशबाजी हुई। वहीं कुछ युवा तो सड़कों पर हुडदंग करने से भी नहीं चूके। हम उन तीन यूवकों की बात कर रहे हैं, जो दिल्ली में रात के समय प्रतिबंध के बावजूद पटाखे चलाते नजर आए और आपको हैरानी यह जानकर होगी कि इन्होंने पटाखे आम तरीके से नहीं, बल्कि चलती कार में चलाए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और अब आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

NDTV के अनुसार, सड़कों पर चलती Hyundai Verna कार के बूट के ऊपर स्काई शॉट का पूरा बॉक्स रख कर चला रहे युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और ये तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। दिवाली की रात में कुछ युवकों ने चलती कार की डिग्गी पर स्काई शॉट रखकर चलाया था, जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ। पुलिस ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद इन आरोपियों को ट्रैक किया और इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 
 
पुलिस ने दिल्ली के DLF फेज-3 थाने में मुकदमा दर्ज किया और सिकंदरपुर से तीनों युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम नकुल, जतिन और कृष्ण बताया गया है।

रिपोर्ट आगे यह भी बताती है कि दिल्ली पुलिस ने दिवाली और उससे पहले के चार दिनों में शहर में पटाखे फोड़ने की घटनाओं के सिलसिले में 16 मामले दर्ज किए थे। पुलिस ने पटाखे बेचने के 58 मामले दर्ज किए थे और कुल 2,834.13 किलोग्राम पटाखे जब्त किए थे।

दिवाली के दिन देश की राजधानी में लोगों से सरकार के फैसले का उल्लंघन किया और खूब पटाखे फोड़े। दिवाली से पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि दिवाली पर राष्ट्रीय राजधानी में पटाखे फोड़ने पर छह महीने तक की जेल की सजा हो सकती है और 200 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , crackers, Hyundai Verna, Diwali
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »