भारत में सड़कों पर दौड़ती नज़र आई 460 km रेंज वाली Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार, Tesla को देगी टक्कर!

Hyundai Ioniq 5 क्रॉसओवर में दो ट्रिम मिलते हैं। सिंगल मोटर ट्रिम 225 hp और 258 lb-ft का मैक्स टार्क जनरेट करता है और कंपनी का दावा है कि यह कार को 7.4 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में मदद करता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 15:45 IST
ख़ास बातें
  • Hyundai Ioniq 5 की रेंज 460 km है
  • कार के भारत में लॉन्च होने के काफी आसार
  • कंपनी ने गुरुग्राम में नए मुख्यालय का उद्घाटन करते समय दिखाई थी कार

Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कारों की लाइनअप में कंपनी की सबसे प्रीमियम कार है

दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) ने हाल ही में गुरुग्राम के अपने नए मुख्यालय (Headquarter) का उद्घाटन करते समय Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार को दिखाया था। तब से यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह इलेक्ट्रिक कार (Electric car) भारतीय बाज़ार में जल्द लॉन्च हो सकती है। अब, इस इलेक्ट्रिक कार को चेन्नई की सड़कों पर दौड़ते देखा गया है। कार को कैमोफ्लेज के बिना ही चलाया जा रहा था। हालांकि, Hyundai की तरफ से अभी तक Ioniq के भारत में लॉन्च होने की जानकारी नहीं दी गई है। बता दें, Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 460 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। यह पावर के मामले में भी किसी से कम नहीं है।

TeamBHP ने Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार की कुछ लाइव तस्वीरें शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबित, इस कार को चेन्नई की सकड़ों पर चलाया जा रहा था। कार को किसी प्रकार के कैमोफ्लेज में छिपाया नहीं गया था। जैसा कि हमने बताया, पिछले कुछ समय से इस इलेक्ट्रिक कार के भारत में लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे हैं। Hyundai ने हाल ही में गुरुग्राम में अपने नए मुख्यालय के उद्घाटन के समय भी इस कार को दिखाया था। इन सब के बाद भी, अभी तक कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार के भारत में लॉन्च किए जाने की योजना से पर्दा नहीं उठाया है।
Advertisement

वर्तमान में Hyundai भारत में अपनी इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV car) Kona को बेचती है।

बता दें, Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कारों की लाइनअप में कंपनी की सबसे प्रीमियम कार है। यह न केवल देखने में आधुनिक और खूबसूरत लगती है, बल्कि इसकी पावर आपको यह महसूस नहीं होने देगी कि यह एक इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी ने इस कार में 77.4kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 460 किलोमीटर तक रेंज निकाल सकती है। इसकी एक अन्य खासियत इसकी चार्जिंग क्षमता है। कंपनी का दावा है कि इस कार को 10 से 80 प्रतिशत तक मात्र 18 मिनट में चार्ज किया जा सकता है और मात्र 5 मिनट की चार्जिंग इस इलेक्ट्रिक कार को 100 किलोमीटर तक दौड़ा सकती है। निश्चित तौर पर ये प्रभावशाली आंकड़े हैं।
Advertisement

केवल रेंज ही नहीं, इसकी पावर भी प्रभावित करती है। Hyundai Ioniq 5 क्रॉसओवर में दो ट्रिम मिलते हैं। सिंगल मोटर ट्रिम 225 hp और 258 lb-ft का मैक्स टार्क जनरेट करता है और कंपनी का दावा है कि यह कार को 7.4 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में मदद करता है। एक ऑल-व्हील ड्राइव ट्रिम भी है, जो डुअल-मोटर सेटअप के साथ आता है। यह ट्रिम 302 hp और 446 lb-ft का आउटपुट जनरेट करता है और 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार मात्र 5.2 सेकंड में पकड़ सकता है। इसके टॉप ट्रिम की टॉप स्पीड 185 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
Advertisement

कार के अन्य आकर्षक फीचर्स की बात करें, तो इसमें 12 इंच का ट्चस्क्रिन सिस्टम मिलता है और गियर सेलेक्टर को स्टीयरिंग व्हील के पीछे दिया गया है। इस क्रॉसओवर मॉडल में कंपनी ने पॉप अप डोर हैंडल्स, विशाल ब्लैक रूफ और 20 इंच के खूबसूरत एलॉय व्हील दिए हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.