सिंगल चार्ज में 480 KM दौड़ेने वाली Hyundai के लग्ज़री ब्रांड Genesis ने दिखाई GV60 इलेक्ट्रिक कार!

Genesis ने GV60 के डिज़ाइन से पर्दा उठा दिया है। कार देखने में खूबसूरत और आधुनिक लगती है। इसे पीले रंग में दिखाया गया है, जो इसे स्पोर्टी फील भी देती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अगस्त 2021 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Genesis GV60 को E-GMP पर बनाया गया है
  • Hyundai Ioniq 5 और Kia EV6 के समान पावर और रेंज से हो सकती है लैस
  • कूपे स्टाइल लग्ज़री कॉम्पेक्ट एसयूवी होगी GV60 इलेक्ट्रिक कार

Hyundai Ioniq 5 और Kia EV6 की तरह Genesis GV60 भी E-GMP पर बनी है

हुंडई (Hyundai) के लग्जरी ब्रांड Genesis ने अपनी आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी कार GV60 के डिज़ाइन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार की तस्वीरें पोस्ट की है। इसके अलावा, यह भी खुलासा किया गया है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार (Upcoming electric car) Hyundai के ग्लोबल-इलेक्ट्रिक मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बनाई जाएगी, जिसके ऊपर Hyundai Ioniq 5 और Kia EV6 भी बनी है, इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि आगामी GV60 इन दोनों कार के समान पावर और रेंज से लैस हो सकती है। GV60 इलेक्ट्रिक कार को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

Genesis ने GV60 के डिज़ाइन से पर्दा उठा दिया है। कार देखने में खूबसूरत और आधुनिक लगती है। इसे पीले रंग में दिखाया गया है, जो इसे स्पोर्टी फील भी देती है। GV60 में नई शील्ड के आकार के फ्रंट ग्रिल और सिग्नेचर क्वाड हेडलैंप शामिल किए गए हैं। कंपनी ने हाल ही में अपने नए  लोगो को पेश किया था, इस कार में वही नया लोगो देखने को मिलता है। कार का इंटीरियर कुछ हद तक पेरेंट कंपनी Hyundai की Ioniq 5 और सिस्टर कंपनी Kia की EV6 से मेल खाता है समानताएं हैं। डुअल-स्क्रीन डिजिटल डिस्प्ले डैशबोर्ड पर लगाया गया है, जबकि एक बड़े सेंटर कंसोल में स्टोरेज स्पेस और वाहन के कंट्रोल्स दोनों ही दिए गए हैं।
Advertisement

GV60 इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिज़ाइन कुछ हद तक कूपे से मेल खाता है। इसकी एक वजह कार के पिछले हिस्से में रूफलाइन के पास फिक्स किया गया है एक स्पॉइलर है। रूफलाइन भी पीछे जाने के साथ नीचे की तरफ घूमती है। इस कार के मॉर्डन लुक के पीछे साइड मिरर का भी हाथ है। कंपनी ने इसमें डिज़िटल साइड मिरर का इस्तेमाल किया है। दरअसल ये कैमरा हैं, जो कार के आसपास का सीन दोनों फ्रंट डोर के अंदर लगे डिस्प्ले पर दिखाएंगे।
 

Genesis GV60 Electric SUV Car Interior

स्पेसिफिकेशन्स के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारियां मुहैया नहीं कराई गई है, लेकिन जैसा कि हमने बताया, आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी कार Hyundai के E-GMP पर आधारित होगी और इसमें 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया जाएगा। कार 350kW की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
Advertisement

क्योंकि यह कार E-GMP पर आधारित है, तो हम इससे Ioniq 5 और EV6 के समान पावर और रेंज की उम्मीद कर सकते हैं। ऑनलाइन खबरों का अनुमान है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 58kWh और 77.8kWh क्षमता के बैटरी विकल्प दिए जाएंगे और यह कार अधिकतम 480 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.