Hyundai Exter मात्र 5.99 लाख रुपये में लॉन्च, 27 किलोमीटर का तगड़ा माइलेज और 6 एयरबैग्स

Hyundai Exter की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,99,900 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जुलाई 2023 15:51 IST
ख़ास बातें
  • Hyundai Exter की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,99,900 रुपये रखी गई है।
  • Hyundai Exter में 1.2 लीटर का कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • Hyundai Exter में 6 एयरबैग्स (ड्यूल फ्रंट, साइड और कर्टेन) स्टैंडर्ड हैं।

Hyundai Exter में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स दिए गए हैं।

Photo Credit: Gadgets 360 Hindi

Hyundai ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई स्पोर्टी एसयूवी Hyundai Exter लॉन्च कर दी है। अपने सेगमेंट में नए फीचर्स के साथ आई एक्सटर में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स दिए गए हैं जो कि अन्य किसी भी सेगमेंट की कार में देखने को नहीं मिलते हैं। यहां हम आपको Exter के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ इंजन और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hyundai Exter की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Hyundai Exter की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,99,900 रुपये रखी गई है। वहीं इस कार की बुकिंग 11 हजार रुपये से हो रही है। कलर ऑप्शन के लिए हुंडई एक्सटर 6 मोनोटोन और 3 ड्यूल टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं इंटीरियर लाइट सेज, कॉस्मिक ब्लू और सिल्वर में उपलब्ध है। हुंडई एक्सटर के साथ 3 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी प्रदान करती है।


Hyundai Exter का इंजन और पावर


इंजन और पावर की बात की जाए तो Hyundai Exter में 1.2 लीटर का कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 83 पीएस की पावर और 11.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर का बाई-फ्यूल कप्पा पेट्रोल, सीएनजी इंजन दिया गया है जो कि 69 पीएस की पावर और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के मामले में यह मैनुअल और ऑटोमैटिक में उपलब्ध है। माइलेज की बात की जाए तो यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 19.4 किमी प्रति लीटर, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 19.2 किमी प्रति लीटर और सीएनजी में 27.1 किमी प्रति किलो का माइलेज प्रदान करती है।


Advertisement
स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स 


सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Hyundai Exter में 6 एयरबैग्स (ड्यूल फ्रंट, साइड और कर्टेन), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल, बर्गलर अलार्म, 3 प्वाइंट सीटबेल्ट, सीटबेल्ट रिमाइंडर, ईबीडी के साथ एबीएस, इमजरेंजीस स्टॉप सिग्नल, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और इंपेक्ट सेंसिंग ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


अन्य फीचर्स


हुंडई एक्सटर में 8 इंच का ब्लूलिंक के साथ कनेक्टेड टाइप एचडी इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट करता है। ड्यूल कैमरा के साथ डैशकैम दिया गया है। इस कार में सनरूफ, स्मार्टफोन वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, फुटवेल लाइटिंग, पावर आउटलेट के साथ रियर एसी वेंट, डिजिटल डिस्प्ले के साथ फुल ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, पुश स्टार्ट बटन के साथ स्मार्ट की, प्रीमियम फ्लोर मैट, पैडल शिफ्टर्स, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और ब्लूटूथ कंट्रोल, रियर वाइपर और वॉशर और कूल्ड ग्लव बॉक्स दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Exter  की लंबाई 3815 मिमी, चौड़ाई 1710 मिमी, ऊंचाई 1631 मिमी और व्हीलबेस 2450 मिमी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.