इस शख्स ने खरीदी भारत की सबसे महंगी कार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग!

नसीर ने इस कार के साथ Instagram पोस्ट भी किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, (अनुवादित), "घर में आपका स्वागत है McLaren 765LT Spider इस ब्यूटी की डिलीवरी लेने के लिए क्या राजसी जगह है!"

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2022 14:42 IST
ख़ास बातें
  • नसीर ने इस कार के साथ Instagram पोस्ट भी किया है
  • भारत में McLaren 765LT Spider की कीमत 12 करोड़ रुपये है
  • कार 4.0 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन के साथ आती है

McLaren 765LT Spider की भारत में कीमत कथित तौर पर 12 करोड़ रुपये है

हर कार शौकीन का सपना एक सुपरकार खरीदना होता है। भारत में भी बड़े पैमाने पर लग्जरी कार को खरीदने का शौक रखा जाता है। हैदराबाद के एक व्यवसायी, नसीर खान को भी महंगी कारों को खरीदने का शौक है और उन्होंने अपने बेड़े में भारत की सबसे महंगी कार - McLaren 765LT Spider को जोड़ा है। इस कन्वर्टिबल कार में 4.0 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 765 PS की पावर जनरेट करने में सक्षम है।

Cartoq.com के मुताबिक, McLaren 765LT Spider भारत की सबसे महंगी सुपरकारों में से एक है, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये है। नसीन खान ने हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस होटल में इस सुपरकार की डिलीवरी ली। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि खान भारत में 765 एलटी स्पाइडर खरीदने वाले पहले ग्राहक हैं। उन्होंने लाल रंग की McLaren 765LT Spider खरीदी है।
Advertisement
 

नसीर ने इस कार के साथ Instagram पोस्ट भी किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, (अनुवादित), "घर में आपका स्वागत है मैकलेरन 765एलटी स्पाइडर इस ब्यूटी की डिलीवरी लेने के लिए क्या राजसी जगह है!"

यह सुपरकार McLaren द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे तेज कन्वर्टिबल कारों में से एक है। इसका रूफ केवल 11 सेकेंड में पूरी तरह से खुल जाता है। कार 4.0 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 765 पीएस की मैक्सिमम पावर और 800 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है।
Advertisement

नसीर खान खुद को कार कलेक्टर और व्यवसायी बताते हैं। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में विभिन्न लग्जरी कार देखी जा सकती है। उनके कलेक्शन में रोल्स Rolls Royce Cullinan, Mercedes-Benz G350d, Ferrari 812 Superfast, Lamborghini Aventador, Lamborghini Urus जैसी कई महंगी लग्जरी सुपरकार शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: McLaren 765LT Spider
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.