40 Km की रेंज के साथ Huawei ने लॉन्च किया स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर

Huawei ने LEQI स्मार्ट स्कूटर को चीन में 2399 युआन (लगभग 28,000 रुपये) कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह वर्तमान में VMall पर खरीद के लिए लिस्ट है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 नवंबर 2021 17:52 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ने LEQI इलेक्ट्रिक स्कूटर को चीन में लॉन्च किया है
  • स्मार्ट फीचर्स से लैस आता है यह स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • चीन में इसकी कीमत 2,399 युआन (लगभग 28,000 रुपये) है

Huawei LEQI स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की चीन में कीमत 2399 युआन (लगभग 28,000 रुपये) है

Huawei के स्मार्ट सेलेक्शन ब्रांड ने चीन में LEQI नाम से एक नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) लॉन्च किया है, जो कई एडवांस फीचर्स से लैस आता है। क्योंकि यह स्मार्ट स्कूटर है, इसलिए यूज़र इसे स्मार्टफोन के जरिए भी कंट्रोल कर सकता है। हुवावे इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज में 45 किलोमीटर की रेंज देता है और यह पानी से सुरक्षा के लिए IPX7 प्रोटेक्शन से लैस आता है। आइए इस इलेक्ट्रिक किक स्कूटर (Electric kick scooter) की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अधिक जानते हैं।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Huawei ने चीन में LEQI स्मार्ट स्कूटर लॉन्च किया है। स्कूटर को चीन में 2399 युआन (लगभग 28,000 रुपये) कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह वर्तमान में VMall पर खरीद के लिए लिस्ट है।

कई बड़े और खास स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Huawei LEQI स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्लूटूथ मॉड्यूल और HarmonyOS Connect सपोर्ट करता है। इसके जरिए यूज़र स्कूटर के कई कार्यों को अपने स्मार्टफोन के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इसे स्टार्ट करना भी बेहद आसान और मजेदार है। यूज़र को इस स्कूटर को अपने डिवाइस से पेयर करना होगा और जैसे ही पेयर किया गया डिवाइस स्कूटर के 0.5 मीटर के एरिया में आएगा यह स्कूटर अपने आप शुरू हो जाएगा।

इसमें स्मार्ट जाइरोस्कोप फीचर भी मिलता है, जो इंटेलिजेंट ऐल्टीट्यूड डिटेक्शन, एंटी-फ्लाइंग और अप एंड डाउनहिल के लिए स्पीड कंट्रोल का काम करता है। इसके दोनों पहिए ARAMID एंटी-पंचर फंग्शन से लैस हैं, जो इनमें ब्लास्ट होने से बचाते हैं।

LEQI स्मार्ट स्कूटर 350W की ब्रशलेस मोटर के साथ आता है, जो मैक्सिमम 630W पावर जनरेट करती है। इसमें मौजूद बैटरी पैक स्कूटर को 40 किमी की मैक्सिमम रेंज निकालकर देता है। जैसा कि हमने बताया, स्कूटर IPX7 वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ रेटिंग के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter, Huawei Electric scooter, Huawei LEQI
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
  2. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Realme 16 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन
  4. PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
  3. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगी 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिपेसट, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा
  6. Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. 9 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  8. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  9. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.