HT Aero साल 2024 तक लॉन्च कर सकती है अपनी फ्लाइंग कार!

HT Aero आने वाले समय में जल्द ही अपनी फ्लाइंग कार रोल आउट कर सकती है। कंपनी ने 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 38 अरब रुपये) से अधिक जुटाए हैं।

HT Aero साल 2024 तक लॉन्च कर सकती है अपनी फ्लाइंग कार!

HT Aero एक वाहन निर्माता है जो चीनी कंपनी Xpeng द्वारा सपोर्टेड है।

ख़ास बातें
  • HT Aero 2024 में नए व्हीकल्स को लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
  • ब्रिटेन की Vertical Aerospace भी 2024 तक अपनी फ्लाइंग टैक्सी ला सकती है।
  • फ्लाइंग कार के लिए दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
HT Aero आने वाले समय में जल्द ही अपनी फ्लाइंग कार रोल आउट कर सकती है। कंपनी ने 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 38 अरब रुपये) से अधिक जुटाए हैं। ये राशि कंपनी ने अपने बाहरी इन्वेस्टर्स के माध्यम से इकट्ठा की है। कंपनी चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Xpeng द्वारा सपोर्टेड है और वर्ष 2024 में यह अपने फ्लाइंग व्हीकल को रोल आउट करने का टारगेट लेकर चल रही है। 

Gizmochina में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रांड नए मॉडल खातिर अपने रिसर्च और डेवलेपमेंट के लिए निवेश का उपयोग करेगी जो आकाश और जमीन दोनों में काम करने की क्षमता रखेगा। HT Aero के फाउंडर और प्रेजीडेंट Zhao Deli ने कहा कि ब्रांड की नेक्स्ट जेनरेशन के मॉडल में "पूरी तरह से इंटीग्रेटेड फ्लाइंग व्हीकल और ऑटोमोबाइल की सुविधा होगी, जिसे कम ऊंचाई वाली हवाई यात्रा और रोड ड्राइविंग दोनों के लिए डिज़ाइन किया गया है।"

झाओ ने आगे कहा कि HT Aero 2024 में नए व्हीकल्स को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। हालांकि, सीनियर ऑफिशियल ने अभी तक इस लॉन्च के लिए कोई आधिकारिक तारीख या टाइमलाइन नहीं बताई है। दरअसल कंपनी Xpeng का एक एफिलिएट ब्रांड है, जो चीन से एक इलेक्ट्रिक व्हीकल बेस्ड स्टार्ट-अप है। 

फ्लाइंग कार, जिसे इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग व्हीकल (eVTOL) के रूप में भी जाना जाता है, ने हाल ही में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बहुत अधिक ध्यान खींचा है। दूसरे ऑटोमोटिव ब्रांड जैसे Hyundai, Lilium, और अन्य भी अपने स्वयं के उड़ने वाले पैसेंजर व्हीकल बनाने में लगे हुए हैं। जुलाई में HT Aero ने X2 लॉन्च किया, जो इसकी दूसरी उड़ने वाली कार प्रोटोटाइप थी जो पैसेंजरों को ले जाने में सक्षम थी।

फ्लाइंग कार के लिए दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी कोशिशें लगातार जारी हैं। पिछले दिनों आई एक खबर के मुताबिक Britain के Vertical Aerospace के फाउंडर और सीईओ Stephen Fitzpatrick फ्लाइंग कार के सपने को साकार करने के करीब हैं। इसके लिए Vertical Aerospace ने न्यू यॉर्क लिस्टेड एक कंपनी के साथ 394 मिलियन डॉलर (लगभग 2970 करोड़ रुपये) जुटाने का लक्ष्य रखा है। उनका कहना है कि उनका एयरक्राफ्ट 2020 के दशक के मध्य तक उड़ान भरने के लिए तैयार हो चुका होगा। 

इसको हकीकत मानने वाले वे दुनिया के इकलौते शख्स नहीं हैं। दुनिया के कुछ सबसे हाई-प्रोफाइल इंजीनियरों और एयरलाइन्स का भी मानना ​​​​है कि Vertical जीरो इमिशन मिनी-एयरक्राफ्ट के अपने प्लान के साथ तैयार है जो लगभग न के बराबर शोर पैदा किए चार पैसेंजरों को 120 मील (193 किमी) तक आसमान में ले जा सकेगा। 

अमेरिकन एयरलाइंस, एयरक्राफ्ट लैसर Avolon, इंजीनियर Honeywell और Rolls-Royce, साथ ही साथ Microsoft की M12 यूनिट भी इस मर्जर में इन्वेस्ट कर रही है, जिसके इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HT Aero, HT Aero Flying Car, HT Aero Flying vehicle
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »