1 गलती और पासवर्ड हैक! ऐसे बनाएं स्ट्रॉन्ग पासवर्ड

एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड वो होता है जो किसी भी गेसिंग अटैक या ब्रूट फोर्स अटैक से ना टूटे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जुलाई 2025 09:00 IST
ख़ास बातें
  • स्ट्रॉन्ग पासवर्ड में बड़े-छोटे अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर होना जरूरी
  • एक ही पासवर्ड सभी अकाउंट्स पर यूज करना सबसे बड़ा साइबर रिस्क है
  • पासवर्ड याद रखने के लिए पासफ्रेज या पासवर्ड मैनेजर का सहारा लें

Google Passkey, Bitwarden या Apple Keychain जैसे मैनेजर भी मदद कर सकते हैं

Photo Credit: Google

हर बार जब हम किसी वेबसाइट या ऐप पर नया अकाउंट बनाते हैं, तो एक चीज जरूर पूछी जाती है - पासवर्ड। और यहीं सबसे बड़ी गलती हो जाती है। हम या तो “123456” जैसे आसान पासवर्ड बना लेते हैं, या अपना नाम/बर्थ डेट डाल देते हैं, ताकि याद रहे। लेकिन ऐसा पासवर्ड हैकर्स के लिए खुली किताब की तरह होता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि हर साल लाखों अकाउंट सिर्फ इसलिए हैक हो जाते हैं क्योंकि लोगों के पासवर्ड या तो बहुत सिंपल होते हैं या फिर बार-बार एक ही पासवर्ड हर जगह यूज करते हैं।

साइबर क्राइम बढ़ने के इस दौर में, स्ट्रॉन्ग पासवर्ड सिर्फ जरूरत नहीं, डिजिटल लाइफ की बेसिक सेफ्टी बन चुका है। लेकिन सवाल यह है कि स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाएं कैसे? क्या इसका कोई फॉर्मूला है? क्या हमें हर पासवर्ड याद रखना जरूरी है? और क्या पासवर्ड मैनेजर वाकई भरोसेमंद होते हैं?
Advertisement

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि कैसे आप एक अनहैकेबल पासवर्ड बना सकते हैं और कैसे उसे याद रखने के लिए आसान ट्रिक्स अपनाई जा सकती हैं।
 

स्ट्रॉन्ग पासवर्ड की पहचान क्या है?

  • एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड वो होता है जो किसी भी गेसिंग अटैक या ब्रूट फोर्स अटैक से ना टूटे। इसका मतलब है:
  • कम से कम 12 कैरेक्टर लंबा हो
  • इसमें बड़े और छोटे अक्षर (A-Z, a-z) हों
  • नंबर्स (0-9) शामिल हों
  • स्पेशल कैरेक्टर्स (@, #, $, %, ! आदि) भी मौजूद हों
  • और सबसे जरूरी बात, कोई शब्दकोश वाला या पर्सनल डिटेल्स से जुड़ा न हो
  • उदाहरण के लिए: D@rkH0rse!92 एक अच्छा पासवर्ड माना जा सकता है।
 

Common पासवर्ड्स से बचें

हर साल पासवर्ड मैनेजर कंपनियां एक लिस्ट जारी करती हैं कि कौन-कौन से पासवर्ड सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं और सबसे जल्दी क्रैक हो जाते हैं। इनमें “password123”, “admin”, “qwerty”, “12345678” जैसे पासवर्ड शामिल हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा यूज कर रहे हैं, तो अभी बदल डालिए।
Advertisement
 

हर अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखें

सोशल मीडिया अकाउंट्स से लेकर Net Banking तक कई लोग एक ही पासवर्ड हर जगह यूज करते हैं। ये सबसे बड़ा रिस्क है। अगर किसी एक वेबसाइट से डेटा लीक हो गया, तो बाकी अकाउंट्स भी खतरे में पड़ जाते हैं। बेहतर यही है कि हर सर्विस के लिए अलग पासवर्ड रखें।
 

पासवर्ड याद रखने के लिए ट्रिक्स

  • हर पासवर्ड याद रखना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। एक तरीका है:
  • पासफ्रेज बनाना। जैसे “My first car was Maruti in 2012!”
  • इसे ऐसे टाइप कर सकते हैं: MfcwM@2012!
  • या कोई अपना कस्टम पैटर्न बना सकते हैं जिसे सिर्फ आप समझते हों।
 

पासवर्ड मैनेजर का करें इस्तेमाल

अगर आप टेक्नोलॉजी पर भरोसा करते हैं, तो पासवर्ड मैनेजर जैसे Google Passkey, Bitwarden, 1Password, LastPass या Apple Keychain आपकी मदद कर सकते हैं। ये सारे पासवर्ड्स को एन्क्रिप्ट करके सेव रखते हैं और आपको बस एक मास्टर पासवर्ड याद रखना होता है। कुछ OEM खास स्मार्टफोन के लिए बिल्ट-इन पासवर्ड मैनेजर भी देते हैं।
 

2‑Factor Authentication (2FA) जरूर ऑन करें

मजबूत पासवर्ड के साथ-साथ 2FA का इस्तेमाल भी जरूरी है। इससे अगर पासवर्ड हैक हो भी जाए, तो बिना आपके मोबाइल OTP या Authenticator App के, कोई लॉगिन नहीं कर पाएगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.