Wi-Fi की स्पीड चुटकी में बढ़ा देगी ये छोटी सी राउटर सेटिंग, जानें तरीका

राउटर के एंटिना की पोजीशन इंटरनेट की स्पीड को प्रभावित कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 नवंबर 2025 09:08 IST
ख़ास बातें
  • राउटर का एंटिना सही दिशा में होना जरूरी होता है।
  • एंटिना की पोजीशन इंटरनेट की पहुंच को करती है प्रभावित।
  • कंपनियां वाइ-फाई राउटर में इनबिल्ट एंटिना भी इस्तेमाल करती हैं।

राउटर कई तरह के होते हैं जिनमें एंटिना और रेंज का फर्क होता है।

Photo Credit: iStock

अगर आप भी अपने घर में Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं और अच्छी स्पीड नहीं मिल पा रही है तो इसकी वजह आपके राउटर की एक सेटिंग हो सकती है। कंपनियां वाइ-फाई राउटर में एंटिना जरूर इस्तेमाल करती हैं। चाहे यह फिर इनबिल्ट ही क्यों न हो। इस एंटिना की पोजीशन आपके घर में इंटरनेट की पहुंच के लिए काफी हद तक जिम्मेदार होती है। अगर आपके राउटर का एंटिना सही दिशा में नहीं सेट किया गया है तो हो सकता है इसकी वजह से आपको इंटरनेट की स्पीड पूरी न मिल पा रही हो। 

राउटर भी कई तरह के होते हैं जिनमें एंटिना और रेंज का फर्क होता है। कई राउटर एक ही एंटिना के साथ आते हैं। कई में दो एंटिना और कई में तीन या चार एंटिना भी देखने को मिलते हैं। अगर आपने इन एंटिना को सही पोजीशन में नहीं सेट किया है तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं। इससे इंटरनेट की स्पीड प्रभावित हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कि अलग-अलग राउटर्स के एंटिना को कैसे सेट किया जा सकता है। 

सिंगल एंटिना वाले राउटर ऐसे लगाएं
अगर आपको वाइ-फाई राउटर में सिंगल यानी एक ही एंटिना दिया गया है तो इसे आप सीधा रख सकते हैं। लेकिन अगर आपको एक ही फ्लोर पर कवरेज ज्यादा चाहिए है तो इसे लेटी हुई यानी हॉरिजॉन्टल पोजीशन में कर देने से स्पीड में बढ़ोत्तरी की संभावना हो सकती है। 

दो एंटिना वाले राउटर ऐसे लगाएं
अगर आपके वाइ-फाई राउटर में दो एंटिना हैं तो एक को सीधा रख सकते हैं, दूसरे को साइड में हॉरिजॉन्टल करके रख सकते हैं। इससे आपको अधिकतम कवरेज मिलेगी। अगर आप एक ही फ्लोर पर ज्यादा कवरेज चाहते हैं तो दोनों को विपरीत दिशा में भी सेट किया जा सकता है। 

तीन एंटिना वाले राउटर ऐसे लगाएं
अगर आपके पास 3 एंटिना वाला राउटर है तो इसमें बीच वाले एंटिना को सीधा करके रखें, और अन्य दो को हॉरिजॉन्टल पोजीशन में लगभग 45 डिग्री के कोण पर रखें। इससे कवरेज बेहतर होगी और डिवाइसेज को बेहतर स्पीड मिलेगी। 

Advertisement

चार एंटिना वाले राउटर में ऐसे सेट करें पोजीशन
अगर आपके पास 4 एंटिना वाला राउटर लगा है तो ऐसी स्थिति में बीच वाले दो राउटर्स को सीधा रखें। जबकि साइड वाले राउटर्स को हॉरिजॉन्टल 45 डिग्री के एंगल पर रख सकते हैं। इस तरह इस छोटी सी सेटिंग को अपनाकर आप घर में इंटरनेट की बेहतर स्पीड पा सकते हैं

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  2. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.