ऐसा पाएं मुफ्त 2 जीबी गूगल ड्राइव स्टोरेज

ऐसा पाएं मुफ्त 2 जीबी गूगल ड्राइव स्टोरेज
विज्ञापन
गूगल एक बार फिर अपने सभी गूगल ड्राइव यूज़र को सेफर इंटरनेट डे के मौके पर 2 जीबी की स्टोरेज हमेशा के लिए मुफ्त दे रही है। इसके लिए यूज़र को अपने गूगल अकाउंट पर सिक्योरिटी चेकअप करना होगा।

अकाउंट सिक्योरिटी चेकअप की प्रक्रिया बेहद ही सरल है। इस दौरान आपके अकाउंट के रिकवरी विकल्प, कनेक्टेड डिवाइस, पर्मिशन के साथ सर्विसेज, टू स्टेप वेरिफिकेशन सेटिंग्स का रिव्यू किया जाएगा। यह पूरा होने के बाद यूज़र आखिरी पेज पर पहुंचेंगे जहां पर गूगल की ओर से धन्यवाद मैसेज उपलब्ध होगा। इस पर लिखा है, "सेफर इंटरनेट डे 2016 मनाने के लिए हमने आपको अकाउंट के सिक्योरिटी चेकअप के बदले में 2 जीबी की ड्राइव स्टोरेज और दी है।" साफ कर दें कि अतिरिक्त ड्राइव स्टोरेज तुरंत ही मुहैया नहीं कराई जा रही है।

अगर आपको ड्राइव स्टोरेज की ज़रूरत है तो आप इस प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। ऐसा नहीं है कि गूगल ने ऐसा पहली बार किया है। इससे पहले भी कंपनी यूज़र को लुभाने के लिए इस तरह के ऑफ़र पेश करती रही है।

पिछले साल नवंबर महीने में अमेरिका की इस इंटरनेट आधारित कंपनी ने 2 टीबी की ड्राइव स्टोरेज मुफ्त देने का ऐलान किया था। मुफ्त स्टोरेज के लिए यूज़र को गूगल की मैपिंग और नेविगेशन सर्विस बेहतर बनाने में मदद करना था। वहीं, जुलाई महीने में गूगल ने अपनी क्लाउड स्टोरेज नियरलाइन को आम यूज़र के लिए उपलब्ध कराया था।

क्लाउड स्टोरेज को बढ़ावा देने के लिए कई टेक्नोलॉजी कंपनियां इस तरह के ऑफर देती रहती है। पिछले साल नवंबर महीने में अमेज़न ने अनलिमिटेड फोटो बैकअप सेवा को 1 डॉलर और अनलिमिटेड फाइल स्टोरेज सेवा को 5 डॉलर प्रति साल की दर से आम यूज़र को उपलब्ध कराया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »