ऐसे करें Gmail के एक अकाउंट के ईमेल अपने आप दूसरे जीमेल अकाउंट पर फॉरवर्ड

दूसरी या फिर पुरानी Gmail आईडी पर आने वाले ईमेल को नई जीमेल आईडी पर ऑटोमेटिकली प्राप्त करने का तरीका जानें।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 24 जनवरी 2019 18:40 IST
ख़ास बातें
  • Gmail के एक अकाउंट के ईमेल अपने आप मिलेंगे दूसरी आईडी पर
  • जीमेल का यह फीचर ऐसे करें शुरू
  • एक से अधिक Gmail आईडी रखने वाले यूजर्स के लिए खास है ये फीचर

ऐसे करें Gmail के एक अकाउंट के ईमेल अपने आप दूसरे जीमेल अकाउंट पर फॉरवर्ड

यदि आप भी एक से अधिक Gmail आईडी एक्सेस करते हैं तो आज हमारे द्वारा बताए जाने वाली जानकारी आपके बेहद काम आएगी। Gmail में एक ऐसा काम का फीचर मौजूद हैं जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। जीमेल में दिए इस खास फीचर की मदद से आप अपने Gmail के एक अकाउंट के ईमेल को दूसरे जीमेल आईडी पर ऑटोमेटिकली प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आपको दूसरी ईमेल आईडी को हर बार एक्सेस करने की जरूरत भी नहीं होगी। तो आइए आपको अपने लेख द्वारा इस विषय में जानकारी देते हैं।
 

यह है तरीका

1) सबसे पहले अपनी नई जीमेल आईडी ओपन करें।
Advertisement
2) इसके बाद दाहिनी तरफ दिख रहे सेटिंग्स बटन पर क्लिक करें।
3) यहां आपको Forwarding and POP/IMAP विकल्प मिलेगा।
4) फॉरवर्डिंग विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको एड फॉरवर्डिंग एड्रैस को दर्ज करना होगा। ध्यान दें यह आपको अपनी वो ईमेल आईडी डालनी है जिसपर आप दूसरी आईडी के मेल प्राप्त करना चाहते हैं।
Advertisement
5) ईमेल आईडी दर्ज करने के बाद नेक्स्ट बटन और फिर Proceed विकल्प पर क्लिक करें।
 
6) Proceed पर क्लिक करने के बाद आपको नई जीमेल आईडी पर वेरिफिकेशन के लिए एक ईमेल प्राप्त होगा। जीमेल यूजर को वेरिफिकेशन मेल पर क्लिक करना होगा।
7) वेरिफिकेशन के बाद अब वापस जीमेल सेटिंग पेज पर आएं और एक बार फिर पेज को रिफ्रेश करें।
Advertisement
8) इसके बाद आपको फॉरवर्ड कॉपी ऑफ इनकमिंग ईमेल टू पर क्लिक करना है। नीचे दिख रहे Save Changes पर क्लिक करें।

ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपके Gmail के एक अकाउंट के ईमेल अपने आप दूसरे जीमेल अकाउंट पर फॉरवर्ड होने लगेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Gmail
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.