साल 2025 की यादों को Google Photos की मदद से करें तैयार, ये है आसान तरीका

Google Photos अपने यूजर्स को अपनी साल भर की यादों को एक तरीके से क्रिएट करने की सुविधा प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2025 11:17 IST
ख़ास बातें
  • 2025 रीकैप वीडियो पूरा होने के बाद ऐप में ही एक नोटिफिकेशन मिलेगी।
  • 2025 रीकैप को सीधे सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स पर शेयर किया जा सकता है।
  • इस साल Google ने एडिटिंग को और ज्यादा फ्लैक्सिबल किया है।

Google Photos 2025 Recaps

Photo Credit: Google

Google Photos अपने यूजर्स को अपनी साल भर की यादों को एक तरीके से क्रिएट करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। कंपनी ने AI बेस्ड 2025 रीकैप फीचर पेश किया है, जो यूजर्स की बेहतरीन फोटो और वीडियो को एक सिनेमैटिक हाइलाइट रील के तौर पर शेयर करने की सुविधा प्रदान करता है। यूजर्स कोलाज, फोटो बुक और मेगा फोटो डंप भी बना सकते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

2025 रीकैप बताता है कि Google Photos सिर्फ एक स्टोरेज ऐप नहीं है, बल्कि उससे कहीं ज्यादा है। AI बेस्ड क्यूरेशन और क्रिएटिव टूल्स को मिलाकर Google Photos को एक स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर बना रहा है। इससे यूजर्स को बिना लंबे समय तक मैनुअल स्तर पर एडिटिंग किए एक बेहतर वीडियो बनाने की सुविधा देता है।

Advertisement

कैसे काम करता है यह फीचर
Google के एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार,  2025 रीकैप वीडियो पूरा होने के बाद यूजर्स को ऐप में ही एक नोटिफिकेशन मिलेगी। रीकैप ऐप के टॉप पर मौजूद मेमोरीज कैरोसेल में मौजूद है, जहां आप इसे देख सकते हैं, एडिट कर सकते हैं और शेयर कर सकते हैं। Google का AI बेहतरीन फोटोज और क्लिप का चयन करता है, लेकिन आप कई लोगों या फोटो को छिपाकर और वीडियो को तब तक रीजनरेट करके रीकैप को कस्टमाइज कर सकते हैं।

इस साल Google ने एडिटिंग को और ज्यादा फ्लैक्सिबल किया है। रीकैप को रीजनरेट करने से पहले फोटो/लोगों को छिपाया या हटाया जा सकता है। क्विक एडिटिंग टूल आपको रीकैप को सही बनाने तक कई बार प्रयास करने की सुविधा देता है। CapCut के साथ इंटीग्रेशन उन लोगों के लिए एडवांस एडिटिंग ऑप्शन प्रदान करता है जो ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं।

रीकैप शेयर करना
रिकैप वीडियो फाइनल करने के बाद 2025 रीकैप को सीधे सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स या ईमेल के जरिए शेयर किया जा सकता है। Google Photos हाइलाइट्स को फोटोबुक या कोलाज में एक्सपोर्ट करने की सुविधा भी प्रदान करता है, जिससे यूजर्स को अपनी मेमोरी को सेव करने के तरीके मिलते हैं।

Advertisement

2025 रीकैप कैसे देखें
सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना है कि आपने Google Photos का बैकअप ऑन कर रखा है। सेटिंग्स में फेस ग्रुप्स को ऑन करना है जो कि पर्सनलाइज रीकैप के लिए जरूरी है। Google Photos ऐप को अपडेट वर्जन ही उपयोग करना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Photos, 2025 Photo Recaps, Google, Tech Tips, Tech Guide

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.