ट्विटर अकाउंट बनाने और डिलीट करने का तरीका

भारत में ट्विटर यूज़र की संख्या में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है। संभव है कि आप ट्विटर पर हों। अगर नहीं हैं तो हम आपको बताएंगे कि ट्विटर पर आप कैसे अपना अकाउंट बना सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2018 18:11 IST
ख़ास बातें
  • भारत में ट्विटर यूज़र की संख्या में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है
  • ट्विटर भी बहुत हद तक इंटरनेट पर आपकी एक वर्चुअल पहचान है
  • ट्विटर कम शब्दों में अपनी बात या विचार रखने बेहतरीन माध्यम है

Twitter Account बनाने व डिलीट करने का तरीका

सोशल मीडिया पर गुफ्तगू का बेहतरीन ठिकाना है ट्विटर। 280 अक्षरों वाले इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता भारत में तेज़ी से बढ़ी है। हर दूसरा शख्स एक-दूसरे से जुड़ने के लिए Twitter को इस्तेमाल कर रहा है। दरअसल, ट्विटर कम शब्दों में अपनी बात या विचार रखने बेहतरीन माध्यम है। अच्छी बात यह है कि हर क्षेत्र के नामी लोग इसके ज़रिए अपने प्रशंसकों से भी जुड़ते हैं। Facebook की तरह Twitter भी बहुत हद तक इंटरनेट पर आपकी एक वर्चुअल पहचान है।

संभव है कि आप ट्विटर पर हों। अगर नहीं हैं तो हम आपको बताएंगे कि ट्विटर पर आप कैसे अपना अकाउंट बना सकते हैं। ये भी हो सकता है कि लंबे समय से ट्विटर इस्तेमाल करते-करते आप इसके प्रति उदासीन हो गए हैं तो हम आपको अकाउंट डिलीट करने का तरीका भी बताएंगे।
 

Twitter Account बनाने का तरीका

1. सबसे पहले http://twitter.com पर जाएं और साइन अप बॉक्स तक पहुंचे, या फिर आप सीधे https://twitter.com/signup पर जा सकते हैं।
2. यहां पर अपना पूरा नाम, फोन नंबर/ईमेल और पासवर्ड बताएं।
3. इसके बाद साइन अप पर क्लिक करें।
Advertisement
4. फोन नंबर को वैरिफाई करने के लिए ट्विटर की ओर से आपको वैरिफिकेशन कोड एक एसएमएस टेक्स्ट मैसेज में भेजा जाएगा। पेज पर दिख रहे बॉक्स में वैरिफिकेशन कोड डालें।
5. आप चाहें तो ईमेल के ज़रिए भी साइन अप कर सकते हैं। हालांकि, आपसे अगले पेज पर फिर से मोबाइल नंबर पूछा जाएगा। इसके बाद यहां पर भी एसएमएस वैरिफिकेशन कोड वाली प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
6. अब आपने जब ट्विटर के लिए साइन अप कर लिया है तो अब अपनी पसंद का यूज़रनेम चुन सकते हैं। वैसे, ट्विटर भी आपके नाम के आधार पर कुछ यूज़रनेम के सुझाव देगा। आप चाहें तो इनमें से भी किसी एक को चुन सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपके द्वारा लिखा गया यूज़रनेम उपलब्ध नहीं हो। ऐसे में आपको अलग-अलग यूज़रनेम को लेकर जांच करनी होगी।
Advertisement
7. आगे जाने से पहले अपने नाम, फोन नंबर, पासवर्ड और यूज़रनेम को दोबारा जांच लें।
8. अब आप क्रिएट माय अकाउंट पर क्लिक करें।

इस तरह से आपका ट्विटर अकाउंट बन जाएगा।
Advertisement

संभव है कि आप कई दिनों से ट्विटर इस्तेमाल कर रहे हों और अब आपका मन इसे इस्तेमाल करने में नहीं लगता है तो आप इसे डिलीट भी कर सकते हैं। ट्विटर अकाउंट को डिलीट करने से पहले आप एक अहम बात जान लें। आप अकाउंट को डिएक्टिवेट कर सकते हैं। इसके बाद स्थाई तौर पर डिलीट करने के लिए ट्विटर को आवेदन चला जाता है। डिएक्टिवेशन सिर्फ twitter.com के ज़रिए किया जा सकता है। ऐसा ऐप करना संभव नहीं है।
Advertisement
 

Twitter Account को डिएक्टिवेट करने का तरीका

1. सबसे पहले ट्विटर डॉट कॉम पर साइन इन करें।
2. अब अकाउंट सेटिंग्स में जाएं और इसके बाद पेज के सबसे निचले हिस्से में डिएक्टिवेट माय अकाउंट पर क्लिक करें।
3. अब अकाउंट डिएक्टिवेशन इंफॉर्मेशन को पढ़ें और फिर डिएक्टिवेट माय अकाउंट को ओके कर दें।
4. पूछे जाने पर पासवर्ड बताएं। इससे वैरिफाई हो जाएगा कि आप अकाउंट को डिएक्टिवेट करना चाहते हैं।

बता दें कि डिएक्टिवेशन के काम के बाद ट्विटर यूज़र डेटा को 30 दिनों तक ही अपने पास रखता है। इसके बाद सिस्टम से अकाउंट डिलीट करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। कंपनी का कहना है कि इसमें हफ्ते भर का वक्त लग सकता है। आप चाहें तो 30 दिन के अंदर फिर से लॉग इन करके अपने अकाउंट को एक्टिव कर सकते हैं।

उम्मीद है कि ऊपर दी गई जानकारी के आधार आप ट्विटर से जुड़े अपने मनपसंद काम कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Twitter App, Twitter Account

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.