• होम
  • इंटरनेट
  • फ़ीचर
  • आपकी गाड़ी का PUC एक्सपायर तो नहीं? भारी चालान से बचना है तो घर बैठे ऐसे करें चेक

आपकी गाड़ी का PUC एक्सपायर तो नहीं? भारी चालान से बचना है तो घर बैठे ऐसे करें चेक

व्हीकल का PUC एक्सपायर होने पर चालान कट सकता है। अच्छी बात यह है कि अब आप Parivahan वेबसाइट, DigiLocker और mParivahan ऐप की मदद से घर बैठे ऑनलाइन PUC Status चेक कर सकते हैं।

आपकी गाड़ी का PUC एक्सपायर तो नहीं? भारी चालान से बचना है तो घर बैठे ऐसे करें चेक

Photo Credit: AI Generated

ख़ास बातें
  • व्हीकल का PUC Status अब ऑनलाइन चेक किया जा सकता है
  • DigiLocker और mParivahan ऐप से भी PUC जानकारी मिल सकती है
  • बिना वैलिड PUC के गाड़ी चलाने पर चालान कट सकता है
विज्ञापन

PUC (Pollution Under Control) सर्टिफिकेट अब हर वाहन मालिक के लिए जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। अगर आपके पास बाइक, कार या कोई दूसरा वाहन है, तो उसका वैध PUC सर्टिफिकेट होना जरूरी होता है। ट्रैफिक चेकिंग के दौरान PUC एक्सपायर मिलने पर चालान भी कट सकता है और इसका चालान भी आपकी जेब पर काफी भारी पड़ सकता है। हालांकि, बड़ी समस्या यह है कि कई लोग भूल जाते हैं कि उनका PUC कब खत्म होने वाला है। अच्छी बात यह है कि अब आप घर बैठे ऑनलाइन भी अपने वाहन का PUC स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ दो से तीन डिटेल्स की जरूरत होगी। यहां हम आपको इसका आसान तरीका बता रहे हैं।

How to check PUC status online

  • सबसे पहले परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
  • अब ऊपर मौजूद Online Services टैब में मौजूद PUCC ऑप्शन को चुने
  • अब PUC डोमेन खुलेगा, जहां आपको ऊपर मौजूद PUC Certificate ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
  • यहां अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और Chassis Number के आखिरी के 5 करैक्टर डालें (RC कार्ड में देखें)
  • अब स्क्रीन पर दिख रहा Captcha भरें
  • इसके बाद "PUC Details" बटन पर क्लिक करें
  • अब आपके सामने वाहन का PUC स्टेटस दिखाई देगा।

DigiLocker और mParivahan ऐप से भी कर सकते हैं चेक

अगर आप वेबसाइट इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो DigiLocker और mParivahan ऐप के जरिए भी PUC जानकारी देख सकते हैं।
mParivahan ऐप में देखने का तरीका:

  • ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें
  • Vehicle Number डालें
  • वाहन डिटेल्स ओपन करें
  • यहां PUC Status दिखाई देगा।

DigiLocker ऐप में देखने का तरीका:

  • सबसे पहले DigiLocker ऐप या वेबसाइट ओपन करें
  • अपने मोबाइल नंबर या Aadhaar से लॉग-इन करें
  • अब "Issued Documents" सेक्शन में जाएं
  • यहां "Ministry of Road Transport and Highways" चुनें
  • अगर आपका वाहन पहले से लिंक है, तो Vehicle Documents दिखाई देंगे
  • अब RC या Vehicle Details सेक्शन खोलें
  • यहां कई मामलों में PUC से जुड़ी जानकारी भी दिखाई दे सकती है।

अगर PUC डेटा ऑटोमैटिक नहीं दिख रहा:

  • "Pull Documents" ऑप्शन पर जाएं
  • Vehicle Registration Number डालें
  • जरूरी डिटेल्स भरकर डॉक्यूमेंट फेच करें
  • इसके बाद उपलब्ध होने पर PUC डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई दे सकती हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  2. मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस
  3. Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
  4. मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
  5. UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Moto G37, Moto G37 Power की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 6500mAh बैटरी, 50MP 3 कैमरा के साथ, 4 जून को देगा दस्तक
  8. पुराना तरीका छोड़ो! WhatsApp पर अब AI से बनाओ Stickers, जानिए तरीका
  9. OnePlus ला रही अल्ट्रा स्लिम OLED टैबलेट! 8000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. OnePlus Nord 6 vs iQOO Neo 10 5G vs Vivo V60 में जानें कौन सा फोन है सबसे बेस्ट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »