इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मार्केट में आ रहा नया ब्रैंड, HOP OXO मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग जल्‍द, प्री-बुकिंग शुरू

कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर रियल लाइफ डेटा हासिल करना चाहती है, इसलिए बीटा टेस्टिंग के फेज में डीलरों और कुछ कंस्‍यूमर्स को शामिल किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मार्च 2022 12:07 IST
ख़ास बातें
  • HOP OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल स्वैप होने वाली बैटरी के साथ आएगी
  • यह सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक की रेंज देगी
  • इस मोटरसाइकिल की टॉप स्‍पीड भी 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी

कंपनी की R&D टीम सुनिश्चित कर रही है कि मोटरसाइकिल के ऑफ‍िशियल लॉन्‍च से पहले सभी कमियों को ठीक कर लिया जाए।

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल भविष्‍य के ट्रांसपोर्ट का प्रमुख हिस्‍सा होंगे। यही वजह है कि इस सेक्‍टर में एक के बाद एक नए ब्रैंड एंट्री कर रहे हैं। अब राजस्थान बेस्‍ड इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मैन्‍युफैक्‍चरर ‘HOP इलेक्ट्रिक मोबिलिटी' ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का ऐलान किया है। इसका नाम होगा- ‘HOP OXO'। यह एक कम्यूटर इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसकी टेस्टिंग अभी चल रही है। इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। ‘HOP OXO' की प्री-बुकिंग ऑनलाइन शुरू हो गई है। सिर्फ 999 रुपये में यह मोटरसाइकिल प्री-बुकिंग की जा सकती है। क्‍योंकि इंडिया में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल का मार्केट अभी रफ्तार पकड़ ही रहा है, ऐसे में HOP भी इस रफ्तार में बने रहना चाहती है। 

91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, HOP OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में अभी ज्‍यादा जानकारी नहीं है। कंपनी का कहना है कि बाइक को टेस्‍ट किया जा रहा है। कंपनी डीलरों के साथ-साथ चुनिंदा कंस्‍यूमर्स के लिए मोटरसाइकिल के टेस्टिंग का ऐलान किया है। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर रियल लाइफ डेटा हासिल करना चाहती है, इसलिए बीटा टेस्टिंग के फेज में डीलरों और कुछ कंस्‍यूमर्स को शामिल किया है। कंपनी की R&D टीम सुनिश्चित कर रही है कि मोटरसाइकिल के ऑफ‍िशियल लॉन्‍च से पहले सभी कमियों को ठीक कर लिया जाए। 
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्टिंग के फेज में HOP OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ने 30,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है। यह टेस्टिंग जयपुर, हैदराबाद, कोलकाता, जोधपुर, लुधियाना समेत 20 से ज्‍यादा शहरों में की गई थी। कंस्‍यूमर-बेस्‍ड टेस्टिंग करने वाली यह पहली इलेक्ट्रिक व्‍हीकल कंपनी है। इसमें कंस्‍यूमर और डीलर फीडबैक के दौरान चलाई गई मोटरसाइकिल की दूरी शामिल नहीं है। 

कहा जाता है कि HOP OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कथित तौर पर स्वैप होने वाली बैटरी के साथ आएगी। यह सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक की रेंज के साथ 100 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्‍पीड देगी। कंपनी की  वेबसाइट पर एक शॉर्ट वीडियो में बताया गया है कि मोटरसाइकिल के आगे और पीछे डिस्क ब्रेक होंगे। इसमें LED हेडलाइट और शार्प स्टाइल के साथ नेकेड स्ट्रीट बाइक डिजाइन होगा। अगर आपकी दिलचस्‍पी इस बाइक में है, तो आप भी इसे 999 रुपये में प्री-बुक करा सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.