• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 150 Km रेंज वाली HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक हैदराबाद मोटर शो में लॉन्च, जानें कीमत

150 Km रेंज वाली HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक हैदराबाद मोटर शो में लॉन्च, जानें कीमत

HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन में आती है, जिनमें ट्वाइलाइट ग्रे, कैंडी रेड, मैग्नेटिक ब्लू, इलेक्ट्रिक येलो और ट्रू ब्लैक शामिल हैं।

150 Km रेंज वाली HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक हैदराबाद मोटर शो में लॉन्च, जानें कीमत

HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन में आती है

ख़ास बातें
  • HOP OXO के बैटरी पैक को 16 एम्पियर पावर सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है
  • इसकी कीमत 1.60 लाख रुपये से 1.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है
  • इलेक्ट्रिक बाइक पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन में आती है
विज्ञापन
हॉप इलेक्ट्रिक (HOP Electric) ने हैदराबाद में आयोजित ई-मोटर शो में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, HOP OXO को लॉन्च करने की घोषणा की। इस मोटर शो इवेंट तेलंगाना राज्य सरकार ने हाईटेक्स एक्जीबिशन सेंटर में आयोजित किया था। पिछले साल सितंबर में इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया गया था। HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक में 6200W की पीक पावर जनरेट करने वाली मोटर दी गई है, जिसे 72V आर्किटेक्चर के साथ जोड़ा गया है। बाइक की टॉप स्पीड 90 - 95 किमी प्रति घंटा है। बाइक तीन राइड मोड - इको, पावर और स्पोर्ट से लैस आती है।

HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन में आती है, जिनमें ट्वाइलाइट ग्रे, कैंडी रेड, मैग्नेटिक ब्लू, इलेक्ट्रिक येलो और ट्रू ब्लैक शामिल हैं। मोटरसाइकिल को हैदराबाद में स्थित कंपनी के 10 एक्सपीरियंस सेंटर से भी खरीदा जा सकता है और इसकी कीमत 1.60 लाख रुपये से 1.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक में 6200W की पीक पावर जनरेट करने वाली मोटर दी गई है, जिसे 72V आर्किटेक्चर के साथ जोड़ा गया है। इसका पावरट्रेन 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक बाइक 90 - 95 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी का दावा है कि OXO को सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर पहुंचाया जा सकता है। यह एक एडिशनल टर्बो मोड के साथ तीन राइड मोड - इको, पावर और स्पोर्ट से लैस आती है।

रेंज की बात करें, तो कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक फुल चार्ज में 150 Km की दूरी तय कर सकती है। कंपनी का कहना है कि इसे अपने पोर्टेबल स्मार्ट चार्जर से किसी भी 16 एम्पियर पावर सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है, जो बैटरी पैक को 4 घंटे से भी कम समय में औसतन 0 से 80 प्रतिशत चार्ज कर देता है।

बाइक में मल्टी-मोड री-जेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह 4G कनेक्टिविटी और एक पार्टनर मोबाइल एप्लिकेशन के साथ आता है, जो स्पीड कंट्रोल, जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, राइड स्टैटिस्टिक्स सहित कई अन्य फीचर्स से लैस है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »