Honor ने स्मार्टफोन के लिए पेश किया AI आई प्रोटेक्शन और AI डीपफेक डिटेक्शन

Honor का एआई डीपफेक डिटेक्शन हेरफेर किए गए कंटेंट और ऑनलाइन स्कैम के बढ़ते खतरे में समाधान देता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जून 2024 10:33 IST
ख़ास बातें
  • Honor ने MWC Shanghai 2024 में ऑन-डिवाइस AI फीचर पेश किए हैं।
  • Honor ने AI डिफोकस आई प्रोटेक्शन पेश किया है।
  • Honor ने AI डीपफेक डिटेक्शन पेश किया है।

Honor का AI बेस्ड Defocus Eye Protection एक बेहतर समाधान प्रदान करता है।

Photo Credit: Honor

Honor ने यूजर एम्पावरमेंट और सेफ्टी पर ध्यान देते हुए MWC Shanghai 2024 में ऑन-डिवाइस AI फीचर्स का प्रदर्शन किया है। कंपनी ने दो एआई फीचर AI डिफोकस आई प्रोटेक्शन और AI डीपफेक डिटेक्शन पेश किए हैं। यहां हम आपको Honor के दोनों AI फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

MWC शंघाई के एक न्यूज रूम पोस्ट के अनुसार, चीनी कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड ने यूजर सिक्योरिटी बेहतर करने के उद्देश्य से नए ऑन-डिवाइस एआई फीचर्स का प्रदर्शन किया। जो लोग लंबे समय तक स्क्रीन पर रहते हैं तो उसके चलते नजदीक की नजर कमजोर होती है तो ऐसे में ऑनर का एआई डिफोकस आई प्रोटेक्शन एक बेहतर समाधान प्रदान करता है। डिवाइस के डिस्प्ले पर डिफोकस ग्लास लगाकर यह टेक्नोलॉजी पेरिफेरेल (परिधीय) विजन में कंट्रोल डिफोकस को प्रदान करती है, जिससे मायोपिया से जुड़ी आंख की लंबाई बढ़ने की प्रकिया धीरे हो जाती है। शुरुआती टेस्टिंग से 25 मिनट पढ़ने के बाद नजदीकी विजन में औसतन 13 डिग्री की कमी का पता चलता है, कुछ यूजर्स को 75 डिग्री तक की कमी का अनुभव होता है।

दूसरी ओर Honor का एआई डीपफेक डिटेक्शन हेरफेर किए गए कंटेंट और ऑनलाइन स्कैम के बढ़ते खतरे में समाधान देता है। ऑन-डिवाइस फीचर, आई कॉन्टैक्ट, लाइटिंग कंसिटेंसी, इमेज क्लियरिटी और वीडियो प्लेबैक जैसे फैक्टर को चेक करता है जो कि अक्सर ह्यूमन आई (इंसानों आखों) द्वारा नहीं पहचाना जा सकता है।

इस AI को ऑनलाइन स्कैम से जुड़े वीडियो और फोटो के बड़े डेटासेट पर ट्रेन किया गया है। यह इसे सिर्फ तीन सेकंड में कंटेंट को चेक करने, स्क्रीन करने और तुलना करने की सुविधा देता है। जैसे ही सिंथेटिक या अलट्रेटेड कंटेंट का पता चलता है तो यूजर्स को संभावित स्कैम से बचाने के लिए तुरंत खतरे की चेतावनी मिलती है।

Honor ऑन-डिवाइस एआई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देता है, यह मानते हुए कि यह यूजर्स की प्राइवसी की सिक्योरिटी करते हुए पर्सनलाइज सर्विस प्रदान करने का तरीका है। क्लाउड-बेस्ड एआई से अलग जो रिमोट सर्वर पर निर्भर करता है, ऑन-डिवाइस एआई सीधे स्मार्टफोन पर डाटा प्रदान करता है, जिससे यूजर्स के लिए ज्यादा कंट्रोल और सिक्योरिटी मिलती है।
Advertisement

Honor के सीईओ जॉर्ज झाओ एक ऐसे भविष्य की कल्पना करते हैं जहां ऑन-डिवाइस एआई यूजर्स को पावरफुल बनाएगा। यह उनके जीवन में आसानी से शामिल होगा और उनकी कैपेसिटी को बढ़ाएगा। एआई डिफोकस आई प्रोटेक्शन और एआई डीपफेक डिटेक्शन के साथ ऑनर इंसानों पर बेस्ड एआई की दमदार कैपेसिटी का प्रदर्शन करते हुए इस दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  2. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  3. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  4. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  5. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  6. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  7. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  8. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  9. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.