• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फ्री में विदेश घूमने का सुनहरा मौका! यह देश अगले महीने से मुफ्त बांटेगा 5 लाख फ्लाइट टिकटें! जानें वजह

फ्री में विदेश घूमने का सुनहरा मौका! यह देश अगले महीने से मुफ्त बांटेगा 5 लाख फ्लाइट टिकटें! जानें वजह

Covid-19 महामारी ने दुनिया के देशों की अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया। कुछ देश इससे धीरे धीरे उबर गए हैं लेकिन कुछ का उबरना अभी जारी है।

फ्री में विदेश घूमने का सुनहरा मौका! यह देश अगले महीने से मुफ्त बांटेगा 5 लाख फ्लाइट टिकटें! जानें वजह

Photo Credit: holidify

पर्यटकों को लुभाने के लिए देश 5 लाख फ्री एयर टिकट देने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • इकोनॉमी को रफ्तार देने के लिए टूरिस्टों को आकर्षित करने की कवायद
  • 5 लाख टूरिस्टों को 1 मार्च यानि कि अगले महीने से फ्री फ्लाइट टिकट
  • पर्यटकों को देश के मुख्य टूरिस्ट स्पॉट्स की सैर करवाई जाएगी
विज्ञापन
विदेश घूमना हर किसी का सपना होता है, लेकिन कई बार फाइनेंशियल दिक्कतों के चलते आदमी मन मारकर रह जाता है। अगर आप भी विदेश कम खर्चे में घूमने के लिए रुके हुए थे तो अब वह मौका आ गया है। यहां तक की आपको फ्लाइट टिकट भी मुफ्त मिल सकता है। हॉ़न्ग कॉन्ग पर्यटकों को लुभाने के लिए 5 लाख फ्री टिकट देने जा रहा है। यानि कि पांच लाख एयर टिकट बिल्कुल मुफ्त! आप इस मौके का फायदा कैसे उठा सकते हैं, इसके लिए इस खबर को पूरी पढ़ें। 

Covid-19 महामारी ने दुनिया के देशों की अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया। कुछ देश इससे धीरे धीरे उबर गए हैं लेकिन कुछ का उबरना अभी जारी है। वहीं, कोरोना के चलते ऐसे देशों पर भी बहुत भारी मार पड़ी जिन देशों में पर्यटन आय का मुख्य साधन बना हुआ था। हॉन्ग कॉन्ग भी अपनी इकोनॉमी को रफ्तार देने के लिए टूरिस्टों को आकर्षित करने की राह पर चला है। इसके लिए देश ने 5 लाख मुफ्त एयरटिकट बांटने की घोषणा की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हॉन्ग कॉन्ग 5 लाख टूरिस्टों को 1 मार्च यानि कि अगले महीने से फ्री फ्लाइट टिकट देगा। हां लेकिन, आपको पासपोर्ट का इतंजाम करना होगा। वीजा और फ्री एयर टिकट के साथ आप इस देश की यात्रा कर सकते हैं। 

हॉन्ग कॉन्ग फ्री एयर टिकट ऑफर (Hong Kong Free Air Ticket Offer) को यहां के कार्यकारी अधिकारी ने घोषित किया है। घोषणा जारी करते हुए जॉन ली ने कहा कि इस ऑफर के जरिए वह देश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अन्य देशों के 5 लाख लोगों को फ्री फ्लाइट टिकट मुहैया करवाया जाएगा। इसके अंतर्गत उन्हें देश के मुख्य टूरिस्ट स्पॉट्स की सैर करवाई जाएगी। 

साथ ही कोरोना के बाद जो विभिन्न तरह की पाबंदियां लगी थीं, उनको हटाने के बारे में भी टूरिस्टों को जागरूक किया जाएगा। जहां तक एयरलाइन्स की बात है तो इस ऑफर के तहत कई एयरलाइन्स के साथ बात की गई है जिनमें Cathay Pacific, Hong Kong Express और Hong Kong Airlines का नाम शामिल है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, 1 मार्च से लेकर अगले 6 महीने तक टूरिस्टों को फ्री फ्लाइट टिकट बांटें जाएंगे। 2020 में जब कोरोना महामारी आई तो विश्व भर में टूरिस्टों का आना जाना एकदम से बंद हो गया। कोरोना के जाने के बाद भी टूरिस्ट रिवन्यू में खास बढ़त देशों को नहीं मिली। इसलिए अब विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस देश ने यह ऑफर चलाया है ताकि अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सके। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »