क्रिप्टो-रेडी देशों में अव्वल इस देश में बढ़ी 'Scams' की घटनाएं

वर्ल्डवाइड क्रिप्टो रेडीनेस रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टो सेक्टर के लिए आकर्षक होने के मामले में हांगकांग ने 10 में से 8.6 स्कोर हासिल किया।

क्रिप्टो-रेडी देशों में अव्वल इस देश में बढ़ी 'Scams' की घटनाएं

Triple-A के अनुसार, 2021 में हांगकांग में 245,000 से अधिक क्रिप्टोकरेंसी के मालिक थे

ख़ास बातें
  • 2021 में हांगकांग में 245,000 से अधिक क्रिप्टोकरेंसी के मालिक थे
  • क्रिप्टो सेक्टर सपोर्ट के मामले में हांगकांग को 10 में से 8.6 स्कोर मिला
  • अमेरिका ने इस रिपोर्ट में 7.7 स्कोर का स्कोर हासिल किया
विज्ञापन
हांगकांग क्रिप्टोकरेंसी स्कैमर्स से भरा हुआ है। 2022 के पहले छह महीनों में, हांगकांग में क्रिप्टो स्कैम (Crypto Scams) में 2021 की समान अवधि की तुलना में 105 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। हाल ही में, वर्ल्डवाइड क्रिप्टो रेडीनेस रिपोर्ट पर हांगकांग दुनिया के क्रिप्टो-रेडी देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर था। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, हांगकांग की क्रिप्टो कम्युनिटी को स्कैम से करीब $50 मिलियन (करीब 400 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है।

South China Morning Post ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस साल अब तक हांगकांग में दर्ज किए गए 10,613 साइबरक्राइम में से 798 क्रिप्टो-संबंधित लोगों के साथ हुए हैं। हांगकांग में क्रिप्टो घोटालों में बढ़ोतरी को देश में डिजिटल एसेट स्पेस की लोकप्रियता से जोड़ा जा रहा है।

Triple-A के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में हांगकांग में 245,000 से अधिक क्रिप्टोकरेंसी के मालिक थे।

वहां की सरकार ऐसे संवेदनशील क्षेत्र को कानून बनाने की कोशिश कर रही है, ताकि निवेशकों को वित्तीय खतरों से बचाया जा सके।

इस साल जुलाई में, हांगकांग में एक नया कानून पारित किया गया, जिसने देश में काम कर रहे क्रिप्टो सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए लाइसेंसिंग व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया।

वर्ल्डवाइड क्रिप्टो रेडीनेस रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टो सेक्टर के लिए आकर्षक होने के मामले में हांगकांग ने 10 में से 8.6 स्कोर हासिल किया।

क्रिप्टो-रेडीनेस में दस देशों का मूल्यांकन करने वाली स्टडी ने हांगकांग को सबसे क्रिप्टो-फ्रेंडली देश घोषित करने से पहले कई पहलुओं का विश्लेषण किया। इन पहलुओं में क्रिप्टो एटीएम की संख्या, क्रिप्टोकरेंसी स्पेस में बनाए गए कानून और टैक्स के साथ-साथ इकोसिस्टम में पनप रहे ब्लॉकचेन स्टार्ट-अप की संख्या शामिल है।

ब्लॉकचेन-संबंधित स्टार्ट-अप के मामले में भी हांगकांग सबसे ज्यादा सपोर्टिंग देशों में से एक बन गया है।

अमेरिका ने इस रिपोर्ट में 7.7 स्कोर का स्कोर हासिल किया और यह लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में भी क्रिप्टो घोटालों में बढ़ोतरी देखी गई है।

BanklessTimes की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी क्रिप्टो निवेशकों को जनवरी 2021 और मार्च 2022 के बीच घोटालों में $185 मिलियन (लगभग 1,500 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ और अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों में कुल मिलाकर $1 बिलियन (लगभग 8,000 करोड़ रुपये) से अधिक का नुकसान हुआ।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Cryptocurrency scams, Hong Kong
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »