Honda की Elevate SUV को जोरदार रिस्पॉन्स, लॉन्च के बाद से बिकी 30,000 से ज्यादा यूनिट

इसे पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किया गया था। देश में बनी इस SUV का कंपनी ने जापान में एक्सपोर्ट भी शुरू किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मार्च 2024 23:06 IST
ख़ास बातें
  • इसे पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किया गया था
  • इसका प्राइस 11.58 लाख रुपये से लगभग 16.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इसमें 10.25 इंच LCD इंफोटेनमेंट सिस्टम Apple CarPlay के साथ है

देश में बनी इस SUV का कंपनी ने जापान में एक्सपोर्ट भी शुरू किया है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Honda Cars की देश में एकमात्र SUV Elevate की बिक्री 30,000 यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। इसे पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किया गया था। देश में बनी इस SUV का कंपनी ने जापान में एक्सपोर्ट भी शुरू किया है। यह पहली बार है कि जब Honda Cars की भारत में यूनिट ने जापान को किसी कार का एक्सपोर्ट किया है। इसे जापान में 'WR-V' कहा जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में SUV के सेगमेंट में बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

इससे पहले देश में Honda Cars की यूनिट भूटान, नेपाल और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में अपने व्हीकल्स का एक्सपोर्ट करती थी। इसका प्राइस 11.58 लाख रुपये से लगभग 16.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Grand Vitara, Toyota की Urban Cruiser Hyryder, MG Motor की Astor, Citroen की C3 Aircross, Skoda की Kushaq और Volkswagen की Taigun से होता है। यह छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। 

इस वर्ष की शुरुआत में Honda Cars ने Elevate SUV का प्राइस 58,000 रुपये तक बढ़ाया था। पिछले वर्ष इसके लॉन्च के बाद से यह इसके प्राइस में पहली बढ़ोतरी है। Elevate में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर का DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 6,600 rpm पर 119 BHP की पावर और 4,300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है इसमें 10.25 इंच LCD इंफोटेनमेंट सिस्टम Apple CarPlay के साथ है। इस SUV में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। 

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि पिछले तीन महीनों में उसकी कुल सेल्स में Elevate की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक की रही है। Elevate SUV के CVT वेरिएंट की अधिक डिमांड है। इसके 90 प्रतिशत से अधिक कंपोनेंट्स की लोकल सोर्सिंग की गई है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की राजस्थान में तापूकारा की फैक्टरी में की जा रही है। यह Phoenix Orange Pearl, Obsidian Blue Pearl, Radiant Red Metallic, Platinum White Pearl, Golden Brown Metallic, Lunar Silver Metallic और Meteoroid Gray Metallic कलर्स में उपलब्ध है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डोर-पैनल माउंटेड ओआरवीएम, एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी लाइट्स दी गई हैं। Elevate में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, ऑटोमैटिक इमेरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स हैं। 


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  2. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  3. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  2. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  3. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  4. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  6. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  7. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  9. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  10. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.